फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ration

सरकारी डिपो में आधे से भी कम पहुंचा राशन का कोटा

Sat, 02 Nov 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
ration
शिमला। शहर के डिपो में मांग के अनुरूप दालों और तेल की पूरी सप्लाई नहीं मिल रही। आधी सप्लाई ही डिपो में सिविल सप्लाई कार्पोरेशन उपलब्ध करवा पाया है। आलम यह है कि शहर के डिपो में अगर 12 क्विंटल मूंग दाल की खपत होती है, तो वहां पर केवल दो क्विंटल दाल ही मुहैया करवाई गई है। यही हाल शहर के अन्य डिपो में भी हैं। शहर के खलीनी, छोटा शिमला, पंचायत भवन, टुटू और आसपास के डिपो में पर्याप्त राशन नहीं है। लिहाजा उपभोक्ताओं को बार-बार सस्ते राशन के लिए डिपो के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में शहर के खलीणी डिपो में 775 किलो दाल चना और 150 किलो मूंग की दाल मुहैया करवाई गई है। सूत्रों के मुताबिक यहां हर माह दालों की दस क्विंटल से अधिक की खपत होती है। पंचायत भवन स्थित डिपो के हाल तो बेहद खराब हैं। पिछले कई महीनों से यहां पर दालों का पर्याप्त कोटा तक नहीं पहुंचा है। यहां पर पंद्रह सौ से भी अधिक राशनकार्ड धारक हैं लेकिन हजारों की आबादी को राशन देने वाले डिपो पर 12 क्विंटल की जगह दो क्विंटल मूंग दाल, 7 क्विंटल मलका, दाल माश 5 क्विंटल और दाल चना 10 क्विंटल दिया है। हर माह पेश आ रही समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि डिपो में तुरंत पूरा राशन मुहैया करवाया जाए। लोगों का कहना है कि उन्हें मजबूरी में बाजार से महंगी दरों पर दालें खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

सप्लाई देने के दिए हैं निर्देश : चौहान
सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के असिस्टेंट एरिया मैनेजर रमाकांत चौहान ने बताया कि तेल की सप्लाई में देरी हुई है। सप्लायर को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह तुरंत तेल की सप्लाई मुहैया करवाए। दालों को लेकर भी सप्लाई आर्डर गया है। चीनी का स्टॉक अभी भी अधिक मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed