फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ration reached in depots, entry is not happening in POS machine, consumer- depot operator upset

डिपुओं में पहुंचा राशन, पीओएस मशीन में नहीं हो रही एंट्री, उपभोक्ता- डिपो संचालक परेशान

Wed, 20 Oct 2021 10:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Oct 2021 10:41 PM IST
सार

समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने बताया कि कांगड़ा जिला के बैजनाथ और मंडी जिला के द्रंग ब्लॉक के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों के ब्लॉकों में डिपुओं पर करीब एक सप्ताह पूर्व राशन तो पहुंच चुका है। लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से यह राशन पीओएस मशीनों में शो न होने के कारण डिपो संचालक अपनी डिपुओं के उपभोक्ताओं को राशन वितरण नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
Ration reached in depots, entry is not happening in POS machine, consumer- depot operator upset
पीओएस मशीन (फाइल) - फोटो : खाद्य आपूर्ति विभाग

विस्तार

प्रदेशभर के राशन डिपुओं में पहुंच रही अंडर वेट खाद्य सामग्री के बाद अब पीओएस को लेकर विवाद हो गया है। डिपो संचालक समिति ने प्रदेश सरकार और खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले से उचित कार्रवाई की मांग की है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने बताया कि कांगड़ा जिला के बैजनाथ और मंडी जिला के द्रंग ब्लॉक के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों के ब्लॉकों में डिपुओं पर करीब एक सप्ताह पूर्व राशन तो पहुंच चुका है। लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से यह राशन पीओएस मशीनों में शो न होने के कारण डिपो संचालक अपनी डिपुओं के उपभोक्ताओं को राशन वितरण नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

    इस बात को लेकर कई जगह उपभोक्ताओं और डिपो संचालकों के बीच नोकझोंक भी हो रही है।

जब डिपो संचालक पीओएस कंपनी के कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं तो सर्वर डाउन की समस्या का हवाला दिया जा रहा है। प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हर माह डिपुओं पर दस तारीख से पहले राशन पहुंचाने के आदेश निगम प्रभारियों व ठेकेदारों को जारी किए हैं। लेकिन फिर भी ठेकेदारों द्वारा डिपुओं पर राशन समय पर नहीं पहुंचाया जा रहा है। इनकी गलतियों का खामयाजा डिपो सचालकों व उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश में कई जगह सहकारी सभाओं की उचित मूल्य की दुकानों पर 1500 के करीब राशन कार्ड दर्ज हैं। ऐसे में माह के अंतिम सप्ताह में डिपुओं पर पहुंचे राशन को विक्रेता कैसे वितरित कर पाएंगे। अशोक कवि ने खाद्य आपूर्ति मंत्री से आग्रह किया है कि प्रदेश के उपभोक्ताओं व डिपो संचालकों की समस्या को देखते हुए ठेकेदारी प्रथा को बंद करके पुरानी व्यवस्था को बहाल करे। आए दिन सर्वर की समस्या का तुरंत हल करके उपभोक्ताओं और डिपो संचालकों को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन


अब नमक की पैकिंग निकली कम
हमीरपुर। कांगड़ा जिला की कृषि सहकारी सभा कुहाला के राशन डिपो में नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से भेजा गया नमक कम निकला है। नमक के पैकेट पर एक किलो अंकित है। जबकि नमक का मौके पर वजन 690 ग्राम निकला। इसी तरह दो दिन पूर्व कांगड़ा जिला के रानीताल और बिलासपुर के राशन डिपुओं में आटा की बोरियों में 40 किलोग्राम के बजाय 49.300 किलो आटा निकला। डिपो संचालक समिति ने अंडर वेट राशन पर उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही वेट चेक मेमो देने की मांग भी उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed