फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ration card holder consumers will now get Himachali rice in the depot

Himachali Rice: राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं को डिपो में अब मिलेगा हिमाचली चावल

Tue, 04 Oct 2022 10:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Oct 2022 10:35 AM IST
सार

हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारक उपभोक्ता हैं। इन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से सब्सिडी पर राशन दिया जा रहा है। चावल और गेहूं केंद्र सरकार दे रहा है।

विज्ञापन
ration card holder consumers will now get Himachali rice in the depot
चावल(प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

विस्तार

 राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में अब हिमाचल का चावल भी मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम हिमाचल के किसानों से धान की खरीद करेगा। मशीनों में थ्रेसिंग करने के बाद चावल को डिपो भेजा जाएगा। ऊना के टाहलीवाल से धान खरीद की शुरूआत की जा रही है। पांच अक्तूबर से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। अभी हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार सब्सिडी पर चावल उपलब्ध करा रही है।  हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारक उपभोक्ता हैं। इन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से सब्सिडी पर राशन दिया जा रहा है। चावल और गेहूं केंद्र सरकार दे रहा है।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को आटा देने के लिए प्रदेश सरकार गेहूं की पिसाई करवाती है। डिपो में मिलने वाली सस्ते दालें, नमक, तेल और चीनी प्रदेश सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रही है। हिमाचल में बीते साल से धान की खरीद की जा रही है। बाहरी राज्यों में हिमाचल के किसानों को धान के रेट ठीक नहीं मिल रहे थे, ऐसे में  सरकार ने किसानों से धान खरीदने का फैसला लिया था। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने बताया कि किसानों से धान खरीदकर डिपो में उपभोक्ताओं को चावल उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन


एफसीआई बाहरी राज्यों से करती है धान की खरीद
भारतीय खाद्य आपूर्ति निगम ज्यादातर पंजाब, बिहार से धान की खरीद करता है। इसके बाद इसकी थ्रेसिंग की जाती है। इसके अलावा निगम चावल की भी खरीद करता है। 

उपभोक्ताओं को 10 रुपये किलो मिलता है चावल 
हिमाचल के एपीएल राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में 10 रुपये प्रति किलो चावल मिलता है। इसके अलावा गरीब परिवारों को 35 किलो आटा और चावल दिया जा रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed