फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rashtriya Indian Military College admission apply till 15 October 2023

Rashtriya Indian Military College: भारतीय सैन्य कॉलेज में दाखिले के लिए 15 अक्तूबर तक मांगे आवेदन

Mon, 07 Aug 2023 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Aug 2023 05:20 PM IST
सार

लिखित प्रवेश परीक्षा 450 अंकों की होगी। अंग्रेजी की परीक्षा 125 अंक, गणित 200, सामान्य ज्ञान का पेपर 75 अंक का होगा। उत्तीर्ण उम्मीदवारों का 50 अंक का साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार की तारीख बाद में तय होगी।

विज्ञापन
Rashtriya Indian Military College admission apply till 15 October 2023
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी) देहरादून में जुलाई 2024 के सत्र के लिए आठवीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा दो दिसंबर को देश के चुनिंदा केंद्रों पर होगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने दी। बताया कि प्रवेश के लिए छात्र और छात्राएं दोनों ही आवेदन करने के पात्र हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार की आयु पहली जुलाई 2024 को साढ़े 11 साल से कम और 13 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म दो जुलाई 2011 के बाद और पहली जनवरी 2013 से पहले हुआ हो। बताया कि लिखित प्रवेश परीक्षा 450 अंकों की होगी। अंग्रेजी की परीक्षा 125 अंक, गणित 200, सामान्य ज्ञान का पेपर 75 अंक का होगा। उत्तीर्ण उम्मीदवारों का 50 अंक का साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार की तारीख बाद में तय होगी।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि आवेदन पत्र, विवरण पत्रिका एवं पुराने प्रश्न पत्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, गढ़ी कैंट देहरादून से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 600 रुपये और अनुसूचित जाति-जनजाति के उम्मीदवार 555 रुपये का आरआईएमसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं। केवल राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज से प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed