फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rashan card holder will get more sugar on Ration depots on diwali

दिवाली पर राशन डिपुओं में प्रति व्यक्ति मिलेगी ज्यादा चीनी

Tue, 23 Oct 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Oct 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
rashan card holder will get more sugar on Ration depots on diwali

हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सरकार दिवाली पर 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी मुहैया करवाएगी। अभी प्रति उपभोक्ताओं को 500 ग्राम चीनी दी जा रही है। नवंबर में प्रति उपभोक्ता 600 ग्राम चीनी दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने हरियाणा सरकार की नोडल एजेंसी को अतिरिक्त चीनी उपलब्ध कराने के लिए सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। इसी महीने गोदामों में अतिरिक्त चीनी का कोटा पहुंच जाएगा, ताकि नवंबर की पहली तारीख से उपभोक्ताओं को चीनी मिलनी शुरू हो जाए। 

विज्ञापन

rashan card holder will get more sugar on Ration depots on diwali

हिमाचल के उपभोक्ताओं को हर साल दिवाली पर अतिरिक्त चीनी का कोटा दिया जाता है। सरकार ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-समय पर डिपो का निरीक्षण करते रहें, ताकि उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता वाली खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो सकें।

अभी सरकार उपभोक्ताओं को डिपो में दो तेल (एक लीटर सरसों और एक रिफाइंड), चीनी, तीन दालें और एक नमक सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है, जबकि गेहूं और चावल केंद्र सरकार दे रही है।  

दिवाली पर प्रति व्यक्ति 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी देने का फैसला लिया गया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग को सप्लाई ऑर्डर जारी करने के निर्देश दिए हैं।  -ओंकार शर्मा, प्रधान सचिव, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed