{"_id":"67ab6cd0de986de33709ca09","slug":"rapid-raid-on-the-hideouts-of-chitta-smuggler-shah-gangs-henchmen-shimla-news-c-19-sml1001-485438-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चिट्टा तस्कर शाह गिरोह के गुर्गों \nके ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चिट्टा तस्कर शाह गिरोह के गुर्गों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश
विज्ञापन
खास खबर
रामपुर, ठियोग, रोहड़ू, जुब्बल और कोटखाई से छह गुर्गे गिरफ्तार, देररात तक चला अभियान
पुलिस की दबिश का पता चलते ही कई फरार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह से जुड़े गुर्गों के ठिकानों पर शिमला पुलिस ने मंगलवार को ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान चिट्टा तस्करी से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
देर रात तक पुलिस इस मामले में करीब छह लोगों को गिरफ्तारी कर चुकी थी जबकि कई लोग सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ऐसे लोगों की तलाशी के लिए देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस मामले में रामपुर, ठियोग, रोहड़ू, जुब्बल और कोटखाई और शिमला आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन आरोपियों की नशा तस्करी के सरगना संदीप शाह के साथ बड़े पैमाने पर ऑनलाइन लेनदेन की बात सामने आई है। इसके अलावा अन्य पुख्ता सुबूत भी मिले हैं। इनके आधार पर चिट्टे की पैडलिंग करने वालों की पहचान की गई है। इससे पहले पुलिस मामले में 26 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। इसमें सरगना संदीप शाह समेत दिल्ली का इसका मुख्य साथी नीरज कश्यप और अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक शाह जिले में चिट्टा तस्करी का करीब 40 फीसदी नेटवर्क चलाता था। अभी तक की जांच में करीब 400 लोगों की पहचान की जा चुकी है, जिनकी इसके साथ चिट्टा तस्करी में संलिप्तता सामने आई है।
अब तक 5 करोड़ तस्करी का खुलासा
पुलिस अब इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसके लिए बाकायदा एएसपी शिमला नवदीप सिंह, डीएसपी शक्ति सिंह और सदर के प्रभारी धर्मसेन नेगी की अगुवाई में इस मामले की जांच चल रही है। पुलिस अभी तक करीब 5 करोड़ रुपये की चिट्टा तस्करी का खुलासा कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पिछले चार से पांच सालों में यह गिरोह 25 से 30 करोड़ की चिट्टा तस्करी कर चुका है।
विज्ञापन
ऐसे फैलाया नशा तस्करी का जाल
अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह ने जिलेभर में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क फैलाने के लिए नशे के आदी युवाओं को जरिया बनाता था। इसमें पहले से जुड़े पैडलर के संपर्क में आने वाले युवाओं को नशा बेचने के लिए राजी किया जाता था। पूर्व में नशा तस्करी करने वालों की हामी भरने के बाद ही नए लोगों को तस्करी के काम में जोड़ा जाता था। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट मिलने के बाद नशे की सप्लाई को लेकर तय जगह तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने संदीप शाह के मोबाइल से कई ऐसे वीडियो बरामद किए हैं, जहां नशा खरीदने वालों तक पहुंचाने के लिए छिपाया जाता था।
कोट
संदीप शाह चिट्टा तस्कर गिरोह के गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में दबिश दी है। अभी तक छह लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए देर रात तक अभियान चलाया है। जिले में नशा तस्करी की कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
-संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला