फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SIT formed in girl's rape case manali, interrogation in a dozen police stations

Manali Rape Case: बच्ची से दुष्कर्म मामले में एसआईटी गठित, एक दर्जन से थाने में पूछताछ

Fri, 04 Nov 2022 11:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Nov 2022 11:04 PM IST
सार

पीड़ित के घर के आसपास के दायरे में रह रहे करीब 150 लोगों से पुलिस ने गहनता के साथ पूछताछ की। संदिग्ध प्रतीत हुए करीब एक दर्जन लोगों को थाना बुलाकर पूछताछ की गई। बच्ची से दुष्कर्म जैसी वारदात हुई या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
SIT formed in girl's rape case manali, interrogation in a dozen police stations
मनाली में बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक मासूम बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में एसआईटी का गठन कर किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पीड़ित के घर के आसपास के दायरे में रह रहे करीब 150 लोगों से पुलिस ने गहनता के साथ पूछताछ की। संदिग्ध प्रतीत हुए करीब एक दर्जन लोगों को थाना बुलाकर पूछताछ की गई। बच्ची से दुष्कर्म जैसी वारदात हुई या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है।  पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सत्यता का पता चल सकेगा। हालांकि, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा स्वयं मनाली पहुंचे। गौरतलब है कि वीरवार को मनाली में दो वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। पुलिस के अनुसार परिजनों ने सुबह बच्ची के गुम होने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद परिजनों के साथ मिलकर पुलिस ने इलाके में बच्ची की तलाश की।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि सुबह बच्ची के गुम होने की शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी मनाली अपनी टीम सहित मौके के लिए गए और बच्ची की तलाश की। शाम करीब साढ़े छह बजे घर से कुछ ही दूरी पर कुछ मजदूरों को बच्ची मिली और उसे समीप की एक दुकान में छोड़ दिया। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसके बाद घर जाकर परिजनों ने बच्ची को देखा तो उन्हें बच्ची के साथ गलत होने का शक हुआ और वह पुन: थाना आए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा की अगुवाई में एसआईटी गठित की है। रात को विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध भी थाना बुलाए गए थे। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर
 मनाली में दुष्कर्म पीड़ित दो साल की बच्ची को उपचार के लिए कुल्लू से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। गुरुवार को बच्ची को कुल्लू अस्पताल लाया गया था। जहां से डॉक्टरों ने उसे नेरचौक रेफर किया। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि अभी तक दुष्कर्म को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। मनाली में दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद घाटी के लोगों में भारी रोष है। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर लोग इस घटना को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  वहीं, इस मामले को लेकर शुक्रवार को मनाली में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं मनाली में बाहर से आने वाले प्रवासियों पर भी कड़ी नजर रखने को कहा। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि बच्ची को नेरचौक रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
वहीं, चंबा में पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तीसा थाना की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। शुक्रवार को पुलिस ने चंबा अदालत में पीड़िता का आईपीसी 164 के तहत बयान दर्ज किया जबकि पीड़िता का मेडिकल पुलिस पहले ही करवा चुकी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग के साथ पहले दोस्ती की, उसके बाद उसे किसी बहाने से अपने घर बुलाया। आरोपी ने पानी में नशीली पदार्थ मिलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, नाबालिग की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। इसके चलते आरोपी ने कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसकी भनक पीड़िता के परिजनों को तब लगी जब उनके किसी रिश्तेदार ने पीड़िता को आरोपी के घर जाते हुए देख लिया। इसके बाद परिजनों की पूछताछ में पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। परिजनों ने इसकी शिकायत तीसा थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed