{"_id":"62b4af198841e97cb4382407","slug":"rap-case-registred-aganist-one-person-in-shimla-shimla-news-sml413000736","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी में नाबालिग युवती के बच्ची को जन्म देने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
नाबालिग ने शहर के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। चिकित्सकों की सूचना के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर केस दर्ज किया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने शादी करने का झांसा देकर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए थे। पीड़ित की मां ने बताया उसकी बेटी की दोस्ती उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी निवासी संतोष के साथ थी। संतोष ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। इसी बीच उसकी बेटी गर्भवती हो गई। इस बात का पता जब चला तो उन्होंने संतोष से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन उसने अपना फोन बंद कर लिया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर इसकी जांच शुरू कर दी है।
माल रोड पर पुलिस के सामने महिला ने एक व्यक्ति को पीटा
शिमला। राजधानी के मालरोड पर स्कैंडल बैंड के पास एक महिला ने एक व्यक्ति की पिटाई कर डाली। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पहले बहसबाजी हुई फिर यह विवाद मारपीट में बदल गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है।
पुलिस के मुताबिक मामला वीरवार सुबह 11:00 बजे का है। पुलिस के मुताबिक महिला कुछ समय पहले निजी शोरूम में काम करती थी। इस दौरान उसने वहां पर काम करने वाले व्यक्ति से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। 4 माह पहले दोनों ने वहां से काम छोड़ दिया। वीरवार को मालरोड पर इस व्यक्ति ने महिला को देखा तो उधार दी राशि लौटाने को कहा। इस पर महिला भड़क गई और व्यक्ति पर लात घूंसे चला दिए। मामला बढ़ता देख पुलिस दोनों को थाने में ले आई। महिला घणाहट्टी की रहने वाली है और व्यक्ति घुमारवीं का रहने वाला है। डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।