फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ranveer kapoor also sad on india defeat in world cup.

इंडिया की हार पर मायूस हुआ ये सुपरस्टार

Fri, 27 Mar 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Mar 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
ranveer kapoor also sad on india defeat in world cup.

वर्ल्ड कप में भारत की हार से दर्शकों में निराशा है। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के हाथों टीम इंडिया की हार से रणवीर कपूर खासे मायूस हुए हैं। वीरवार को शिमला में फिल्म तमाशा की शूटिंग के दौरान जब भी मौका मिला रणवीर ने इंडिया-आस्ट्रेलिया मैच का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


रणवीर ने आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी होटल में देखी, जबकि टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान रणवीर ने शॉट भी दिए और शूटिंग यूनिट से मैच की अपडेट भी लेते रहे। मैच में टीम इंडिया की हार के बाद रणवीर खासे मायूस दिखे। टीम इंडिया की आखिरी उम्मीद महेंद्र सिंह धोनी का विकेट जैसे ही गिरा, रणवीर मायूस हो गए। शायद वो समझ गए थे कि अब मैच हाथ से निकल चुका है।
विज्ञापन


चाचा से मिल छलकीं रणवीर की आंखें
बचपन में जिन चाचा की गोद में बैठ कर कहानियां सुनी थी, आज उन्हें बीमार हालत देख कर रणवीर के आंसू छलक आए। विदेश से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद शिमला लौटे रणवीर अपने चाचा से मिलने चौड़ा मैदान स्थित फार्म हाउस पहुंचे थे। वीरवार को फिल्म तमाशा की शूटिंग के दौरान रणवीर कपूर पर चौड़ा मैदान में सीन फिल्माए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग के लिए चौड़ा मैदान स्थित एक पुराने घर में फार्म हाउस का सेट लगाया गया था। यहां रणवीर और फिल्म में उनके चाचा की भूमिका निभा रहे पीयूष मिश्रा पर सीन फिल्माए गए। लोकल कोऑर्डिनेटर दीपक भागड़ा और मनु सूद ने बताया कि आने वाले दिनों में राजधानी शिमला सहित आसपास के चुनिंदा क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। रणवीर को देखने के लिए वीरवार को चौड़ा मैदान में दिन भर कालेज के छात्रों का हुजूम उमड़ा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed