{"_id":"5ab7961e4f1c1bbc758b78c8","slug":"ranjit-make-world-record-in-chakra-asan","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 मिनट में किए 123 चक्र आसन, बना दिया विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 मिनट में किए 123 चक्र आसन, बना दिया विश्व रिकॉर्ड
मोहन मेहता, अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के ट्रिपल एच योग सेवा केंद्र गानवीं ने योग क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। पहली बार चक्र आसन दंड का विश्व कीर्तिमान स्थापित कर गानवीं के योगी रणजीत सिंह ने अपना नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने का दावा किया है।
विज्ञापन
दावा किया है कि उन्होंने चक्र आसन दंड में 1 मिनट 9 सेकेंड में 123 चक्र आसन दंड कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। ट्रिपल एच योग सेवा केंद्र गानवीं के प्रशिक्षुओं की ओर से रामपुर बुशहर में पिछले वर्ष एक साथ 11 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने का दावा किया गया था।
विज्ञापन
ट्रिपल एच योग सेवा केंद्र गानवीं के संस्थापक और शिक्षक रंजीत सिंह ने दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 22 मार्च को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में यह रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान की ओर से आयोजित इस महोत्सव में देश भर से कई योगी पहुंचे थे। रणजीत सिंह मूल रूप से कांगड़ा के रहने वाले हैं।
इंजीनियरिंग करने के बाद वे वर्तमान में विद्युत बोर्ड में कार्यरत हैं। रामपुर की गानवीं हाइड्रो परियोजना में कार्यरत रहते हुए वर्ष 2015 से वे योग यात्रा शुरू कर पिछड़ा क्षेत्र गानवीं को विश्व में पहचान दिला रहे हैं।