फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ranji tournament match in hpca stadium dharamsala

पहाड़ पर टी-20 क्रिकेट का रोमांच, दर्शकों में खासा उत्साह

Mon, 30 Jan 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 30 Jan 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
ranji tournament match in hpca stadium dharamsala

पहाड़ पर एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के साथ-साथ अमतर स्टेडियम नादौन में भी सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जा रहे हैं। हिमाचल की सर्द हवाओं के बीच जमकर चौके-छक्के बरस रहे हैं। क्रिकेट के सितारों को देखने के लिए भी दर्शकों में खासा उत्साह है। गौतम गंभीर, शिखर धवन, हरभजन सिंह और इशांत शर्मा जैसे नामी सितारे भी हिमाचल पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


सर्विसेज और दिल्ली का जीत से आगाज
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के  तहत दिल्ली और सर्विसेज ने जीत के साथ शुरुआत की। रविवार को पहले मैच में सर्विसेज ने हिमाचल और दूसरे मैच में दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर को हराया। रविवार को सुबह के सत्र में सर्विसेज ने टॉस जीतकर हिमाचल को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। हिमाचल की शुरुआत खराब रही।
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा खाता भी नहीं खोल पाए। अंकुश बैंस ने 24 और एआर कुमार ने 34 रन बनाए। ऋषि धवन ने टीम के लिए नाबाद 37 रन जोड़े। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 128 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्विसेज की टीम के सलामी बल्लेबाज अंशुल गुप्ता भी खाता नहीं खोल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुमित ने 16,  एचआर शेट्टी ने 20 और अमित ने 47 रन बनाए। हिमाचल से जसवाल ने 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए। दूसरे मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर जम्मू-कश्मीर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जेएंडके के सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया ने 26, प्रणव गुप्ता 24, मिथुन ने 18 और जतिन ने नाबाद 18 रन टीम के लिए जोड़े।


जेएडंके ने निर्धारित 20 ओवर में दिल्ली के सामने छह विकेट खोकर 106 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली से बल्लेबाजी करने उतरे शिखर धवन ने 30 रन बनाए, जबकि कैप्टन गौतम गंभीर मात्र एक रन ही बना सके। उन्मुक्त चंद ने नाटआउट रहते हुए 49 और नितिश राणा ने 13 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed