सहवाग, युवराज और गंभीर की अग्निपरीक्षा आज से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया में जगह पाने के लिए देश के स्टार क्रिकेटरों की अग्नि परीक्षा होने वाली है। हिमाचल के धर्मशाला और नादौन की बाउंसी पिचों पर स्टार बल्लेबाजों को रनों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
ऐसा नहीं है कि यहां बल्लेबाजी मुश्किल है लेकिन इनका पिछले समय में जो प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। इन मैचों में शानदार प्रदर्शन कर वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और आशीष नेहरा जैसे खिलाड़ी टीम में वापसी कर सकते हैं।
अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप और दिसंबर में आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा से पहले हो रहे रणजी मुकाबले क्रिकेटरों के लिए खास बन गए हैं। जाहिर है कि टीम इंडिया में जगह पाने के लिए क्रिकेटरों को अपनी बेहतर परफारमेंस दिखानी होगी।
तीन स्टेडियमों में खेले जाएंगे मैच
वीरवार को हिमाचल की विकेट्स पर होने वाले रणजी मैच को देश के क्रिकेटरों का यहां मेला लग गया है। बिलासपुर, हमीरपुर और धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियमों में एक साथ मैच होंगे। बिलासपुर में दिल्ली और जम्मू के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे।
जस्टिस मृकुल मुदगल कमेटी के रिपोर्ट खुलने के इंजजार में टीम इंडिया की घोषणा टल गई है। ऐसे में खिलाड़ियों को भी अपनी परफारमेंस दिखाने को मौका मिल गया है। हिमाचल में होने वाले रणजी मैच में क्रिकेट जगत के नेशनल हीरो पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।
वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, युवराज सिंह सरीके पुराने चेहरों के अलावा कई नए चेहरे भी टीम इंडिया में जगह पाने के लिए दमखम के साथ मैदान में उतरेंगे। दिल्ली टीम से खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, मिथुन मन्हास, उन्मुक्त चंद सरीके पुराने चेहरों के अलावा कई नए एवं चर्चित क्रिकेटर रणजी मैच के जरिए अपना भाग्य अजमाएंगे।
हिमाचल निकला कई राज्यों से आगे: दहिया
दिल्ली टीम के कोच विजय दहिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट कई गुना आगे निकला है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में वह सुविधा नहीं जो यहां है। यहां के मैदान बेहतर है। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि क्रिकेट के लिए यहां बेहतर सुविधा जुटाई गई है। किसी भी टीम को क्रिकेट में कमजोर नहीं आंका जा सकता। जम्मू के साथ रोमांचक मैच की उम्मीद है।
मीडिया से बनाए रखी दूरी
रणजी मैच को बिलासपुर पहुंचे क्रिकेटरों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। टीम इंडिया की सिलेक्शन से पहले कोई मीडिया के सामने नहीं आना चाहता। आयोजकों के अनुसार टीम मैनेजर ने मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं दी है। खेल जगत के इस कोट ऑफ कंडेक्ट की अनुपालना सभी ने की। हां, फोटो खिंचवाने लोग पहुंचे तो क्रिकेटरों ने भी जमकर पोज दिए।