रणजी मैच : हिमाचली गेंदबाजों के आगे नहीं टिक पाए गोवा के बल्लेबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल और गोवा की टीम के बीच चार दिवसीय रणजी मैच के पहले दिन हिमाचल का दबदबा रहा। हिमाचली गेंदबाजों के आगे गोवा के बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। पूरी टीम 85.5 ओवरों में 255 रनों पर ऑलआउट हो गई।
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक हिमाचल ने अपनी पहली पारी में दो ओवरों में बिना विकेट खोए दो रन बना लिए हैं। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरे गोवा के बल्लेबाज हिमाचल के गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के चलते सस्ते में पैवेलियन लौटते गए।
गेंदबाज पंकज जसवाल ने सर्वाधिक चार विकेट, सुमित शर्मा ने तीन और आलराउंडर ऋषि धवन ने दो विकेट लिए। गुरविंदर सिंह के खाते में एक विकेट आया। हिमाचल के कप्तान सुमित वर्मा ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।
कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका लंबी साझेदारी
उनका यह फैसला सही साबित हुआ और गोवा की सलामी जोड़ी जल्द ही पैवेलियन लौट गई। महज 14 रन पर गोवा का पहला विकेट और 19 रन पर दूसरा विकेट गिरा। गोवा के ओपनर बल्लेबाज स्वप्निल असनोदकर 11 रन और सुमिनर अमोनकर सात रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे शगुन कामत ने 36, पिंटो ने 26, दर्शन ने 35 और नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए समर ने 39 रन बनाए। कोई भी बल्लेबाज लंबी साझेदारी नहीं कर सका।
गोवा की पूरी टीम पहले दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले 255 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। इसके बाद हिमाचल की पहली पारी में बतौर सलामी बल्लेबाज प्रियांशु खंडूरी और अंकुश बैंस क्रीज पर उतरे। दो ओवरों में बिना विकेट खोए दो रन बना लिए हैं।