फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ranital-shimla national highway remained closed for eight hours

बरगद का पेड़ गिरने से आठ घंटे बंद रहा ये एनएच, सैकड़ों वाहन फंसे

Tue, 10 Apr 2018 09:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 10 Apr 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
ranital-shimla national highway remained closed for eight hours

हमीरपुर जिले के कई स्थानों में को जोरदार बारिश हुई। रानीताल-शिमला नेशनल हाइवे पर रविवार रात करीब दो बजे सलासी गांव के पास एक बरगद का पेड़ गिर गया। इससे करीब आठ घंटे तक यातायात बाधित रहा। 

विज्ञापन


एनएच के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। शिमला से चंबा, पठानकोट, धर्मशाला, कटड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर से पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत अन्य लंबे बस रूट प्रभावित हुए। 
विज्ञापन


धर्मशाला और चंबा से शिमला और रोहड़ू जाने वाली बसें भी जाम में फंसी रहीं।  बस में सवार लोग सलासी से तीन किलोमीटर पैदल सफर कर हमीरपुर बस स्टैंड पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से परिवहन सेवाएं प्रभावित

ranital-shimla national highway remained closed for eight hours

शिमला में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई, जबकि दोपहर बाद धूप खिली। बारिश के कारण शहर में भी परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। लोकल रूटों पर बसें निर्धारित समय के मुकाबले देरी से चलीं। सिरमौर जिले में सोमवार सुबह करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई।

बारिश के चलते संगड़ाह-नौहराधार, संगड़ाह-ददाहू और नौहराधार-देवना थनगा मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया। बारिश से संगड़ाह, नौहराधार इलाके में बत्ती गुल हो गई।

 

कांगड़ा जिले के विभिन्न भागों में भी रविवार रात भारी बारिश हुई। धौलाधार की चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई। बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल में तूफान के कारण पेड़ गाड़ियों पर गिर गए। बिजली के पोल भी कई स्थान पर गिरे।

मौसम विभाग ने जारी की ओलावृष्टि की चेतावनी

ranital-shimla national highway remained closed for eight hours

प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भी तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 13 और 14 अप्रैल को मौसम साफ रहने के आसार हैं, जबकि 15 अप्रैल को दोबारा बारिश होने की संभावना है।

 

सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20.5, ऊना 32.4, धर्मशाला 27.4, नाहन 24.9, सोलन 25.0, सुंदरनगर 29.3, भुंतर 27.5, कांगड़ा 28.8, बिलासपुर 26.6, हमीरपुर 26.2, चंबा 25.3, डलहौजी 15.0 और कल्पा में 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed