12 करोड़ की संपत्ति का मालिक है राणा परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा की डेढ़ साल में 75 लाख की प्रापर्टी बढ़ गई है। तीन लाख रुपये सालाना आय में बढ़ोतरी हुई है। राजेंद्र राणा और उनकी पत्नी अनीता राणा का कैश इन हैंड भी बढ़ा है। बेटे के नाम संपत्ति में इजाफा हुआ है।
राणा, उनकी पत्नी के नाम चल संपत्ति (मूवेबल) में कमी आई है। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने आए राणा की ओर से चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र से यह खुलासा हुआ।
राणा पर ब्याज सहित कुल 18 लाख 72 हजार 890 रुपये का ऋण है। राणा ने विस चुनावों के दौरान नामांकन के साथ सौंपे शपथ पत्र में इनकम टैक्स रिटर्न 2011-12 के अनुसार 7,04,604 रुपये बताई थी। पत्नी की वार्षिक आय 8,76,728 रुपये थी।
पत्नी की वार्षिक आय नौ लाख
अब शपथ पत्र में 2012-13 की रिटर्न के अनुसार अपनी वार्षिक आय 10,41,660 रुपये और पत्नी की वार्षिक आय 9,01,496 रुपये दर्शाई है। ज्यूलरी में कोई इजाफा नहीं हुआ है।
कीमत भी पुरानी ही दर्शाई है। राणा के पास 200 ग्राम ज्यूलरी है। अनीता राणा के पास 400 ग्राम ज्यूलरी है। कीमत 6 लाख और 14 लाख बताई गई है।
राणा के पास कैश इन हैंड 2,40,000 रुपये (विस चुनावों के दौरान 1,40,000 रुपये), अनीता राणा के पास 2,25,000 रुपये (विस चुनाव के दौरान 13,000 रुपये), बेटे के पास 10 हजार रुपये हैं।
बेटे के नाम 28 लाख की संपत्ति
राजेंद्र राणा के नाम कुल चल (मूवेबल) संपत्ति कम हुई है। विस चुनाव के शपथ पत्र के अनुसार 63,15,856 रुपये थी, जो अब 48,88,343 रुपये है। पत्नी के नाम 60,35,932 रुपये थी, अब 46,00,749 रुपये है।
बेटे के नाम संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। बेटे के नाम (विस चुनाव शपथ पत्र) 19,58,882 रुपये की संपत्ति थी। अब 28,81,799 रुपये है। बेटी के नाम 1,26,876 रुपये की संपत्ति है। अचल संपत्ति की बात करें तो 74.5 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
राजेंद्र राणा के नाम अचल संपत्ति डेढ़ साल में 11 करोड़ 17 लाख 50 हजार से बढ़कर 11 करोड़ 92 लाख हो गई है, जबकि पत्नी के नाम अचल संपत्ति 9 करोड़ 70 लाख रुपये पर ही स्थिर है। कुल मिलाकर राणा परिवार करीब 12 करोड़ की संपत्ति का मालिक है।