{"_id":"5d0497968ebc3e17dc3cae57","slug":"ramswaroop-sharma-statement-over-nautod-issue-in-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय क्षेत्रों के लिए लाएंगे नई योजनाएं : रामस्वरूप शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय क्षेत्रों के लिए लाएंगे नई योजनाएं : रामस्वरूप शर्मा
Sat, 15 Jun 2019 12:30 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनजातीय क्षेत्र में नौतोड़ मामले की बहाली में नाकाम रही थी। भाजपा ने प्राथमिकता के आधार पर इसे निपटाया। रिकांगपिओ में विजय समारोह में उन्होंने कहा कि टेलीकॉम की समस्या, सेटेलाइट, एफआरए, फॉरेस्ट राइट एक्ट, एनएच फोरलेन और सड़क की समस्याओं को संसद में उठाकर शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्रों के लिए नई योजनाएं भी लाई जाएंगी। मानसरोवर यात्रा के लिए किन्नौर जिले से यात्रियों को यात्रा करने में कम समय लगेगा। यह बात प्रधानमंत्री के संज्ञान में है और इस मामले को फिर से संसद में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
मंडी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आश्रय शर्मा के दादा पं. सुखराम परिवार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि परिवारवाद को जनता ने हार का रास्ता दिखाकर करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, जिला विस्तारक मोहन भारती, बीजेपी जिला अध्यक्ष विनय नेगी, उपाध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य दौलत नेगी, महामंत्री नरेंद्र, महेश्वर नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष टाशी यंगचेन मौजूद रहे।