नदी में नहा रहा था छात्र और तभी हुआ हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर के बॉयज हॉस्टल के एक छात्र की नदी में बह गया। रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सतलुज नदी के किनारे कपड़े धोने और नहाने हॉस्टल के दस से पंद्रह छात्र गए थे। कपड़े धोने के बाद छात्र नदी में तैरने लग गए और इसी दौरान 22 वर्षीय राजेश रोष्टा पुत्र राम सिंह गांव कुकी दर्काली तहसील रामपुर की नदी में डूब गया। हालांकि अभी तक छात्र का कोई सुराग नहीं लगा है।
पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अगिभनशमन विभाग का दल मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन में जुट गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे रामपुर पीजी कॉलेज हॉस्टल के करीब पंद्रह छात्र सतलुज नदी के किनारे नहाने और कपड़े धोने चले गए।
कपड़े धोने और नहाने गया था सतलुज किनारे
कपड़े धोने के बाद जब छात्र नदी में तैरने लग गए तो, इसी दौरान नहाते वक्त छात्र गहरे पानी में डूब गया। हालांकि अभी तक छात्र की तलाश नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस और अगिभनशमन विभाग का दल छात्र की तलाश में जुट गया है। मामले की पुष्टि करते हुए रामपुर पुलिस के डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि रविवार सुबह कॉलेज हॉस्टल से नदी में नहाने और कपड़े धोने गए छात्रों में से एक छात्र नदी में डूब गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। उधर, कॉलेज प्रधानाचार्य शंकर भगत नेगी ने बताया कि छात्र नदी के किनारे तैरते वक्त पानी में डूब गया। कॉलेज प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीर है। छात्र के डूबने को लेकर हॉस्टल इंचार्ज से पूछताछ की जाएगी।