फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rampur College girl student commits suicide by jumping into Sutlej river

पुल से नदी में कूद गई कॉलेज छात्रा, तलाश के लिए गोताखोरों ने छेड़ा सर्च ऑपरेशन

Fri, 06 Jul 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Fri, 06 Jul 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Rampur College girl student commits suicide by jumping into Sutlej river

रामपुर के नजदीक बजीरबावड़ी पुल से रामपुर पीजी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने छलांग लगा दी। यह छात्रा रामपुर के पास धारगौरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस ने घटनास्थल से छात्रा का पर्स, दस्तावेज और मोबाइल बरामद किया है। इसके आधार पर छात्रा पुलिस पहचान करने में सफल रही है।  

विज्ञापन


रामपुर थाना पुलिस के अनुसार यह घटना वीरवार की दोपहर 12 बजे की है। इस दौरान आनी निवासी परसराम चौहान पुल पार कर रहा था तो उसने छात्रा को सतलुज में छलांग लगाते हुए देखा।
विज्ञापन


इसके बाद उक्त व्यक्ति ने रामपुर थाना पुलिस को सूचित किया कि बजीरबावड़ी पुल से एक छात्रा सतलुज में कूद गई है और देखते-देखते नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस दल घटनास्थल पर तत्काल पहुंचा और नदी में छात्रा की तलाश की जाने लगी। इस दौरान पुलिस को छात्रा का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी कविता

Rampur College girl student commits suicide by jumping into Sutlej river

जहां से छात्रा ने छलांग लगाई थी वहां पर छात्रा का पर्स, तीन सिम, दस्तावेज और मोबाइल बरामद हुए हैं।   जांच करने पर पुलिस को पता चला कि छात्रा रामपुर पीजी कॉलेज की है। छात्रा का नाम कविता आयु 22 पुत्री कृष्ण लाल गांव मकरोड़ा डाकघर धारगौरा जिला शिमला की रहने वाली है और बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है।

रामपुर थाना प्रभारी रविंद्र नेगी ने बताया कि छात्रा की दस्तावेजों की छानबीन करने के बाद पता चला है कि छात्रा रामपुर पीजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है।

छात्रा का पर्स, तीन सिम, मोबाइल, छाता और अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। अभी तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा है। छात्रा की तलाश के लिए सुंदरनगर से गोताखार बुलाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed