फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr: The pain of Samej tragedy will be seen in International Lavi Fair

Rampur Bushahr: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में दिखेगा समेज त्रासदी का दर्द, मलबे में समा गई थीं 36 जिंदगियां

Mon, 11 Nov 2024 11:37 AM IST
Krishan Singh सुभाष सेन, संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
सुभाष सेन, संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Nov 2024 11:37 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में बाढ़ से हुई तबाही के इस मंजर को प्रदर्शनी के जरिये दर्शाया जाएगा। इसके जरिये लोगों को प्राकृतिक आपदा के कारण, स्वरूप और इसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
Rampur Bushahr: The pain of Samej tragedy will be seen in International Lavi Fair
समेज त्रासदी - फोटो : संवाद

विस्तार

31 जुलाई की वो भयानक रात जिसमें बाढ़ की चपेट में आए समेज कस्बे का नामो-निशान मिट गया था, क्षेत्र के लोगों को यह रात कभी नहीं भूल सकती। इस त्रासदी में 36 जिंदगियां मलबे में समा गई थीं। इस बार अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में बाढ़ से हुई तबाही के इस मंजर को प्रदर्शनी के जरिये दर्शाया जाएगा। इसके जरिये लोगों को प्राकृतिक आपदा के कारण, स्वरूप और इसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन


आपदा में जोखिमों को कम करने और बचाव कार्यों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में 11 से 14 नवंबर तक विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विभिन्न विभाग जहां अपने-अपने विभागों से संबंधित जानकारियां लोगों से साझा करेंगे, वहीं, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से समेज त्रासदी को दर्शाया जाएगा। प्रदर्शनी में बताया जाएगा कि प्राकृतिक आपदा से कैसे तबाही मचती है और इससे कैसे बचा जा सकता है। 

विज्ञापन

न भुलाने वाले जख्म दे गई थी तबाही
31 जुलाई,2024 की रात को श्रीखंड महादेव की पहाड़ी में बादल फटने से आई बाढ़ से रामपुर उपमंडल का समेज गांव में भारी तबाही मची थी। बाढ़ और मलबे की चपेट में आने से समेज कस्बे में बने घर, यहां रहने वाले 36 लोग और दर्जनों मवेशी बह गए थे। एनडीआरएफ, भारतीय सेना, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस और रेस्क्यू दल के सैकड़ों जवानों ने कई दिनों तक समेज कस्बे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। सेना के खोजी कुत्तों, आधुनिक लाइव डिटेक्टर डिवाइस सहित दर्जनों मशीनों से समेज कस्बे में आए मलबे को हटाया गया। लापता लोगों की तलाश में समेज से लेकर 85 किलोमीटर दूर सुन्नी डैम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। 
 

बिजली बोर्ड की प्रदर्शनी में दिखेगा स्मार्ट मीटर
आधुनिकता के दौर में बिजली बोर्ड के उपकरणों में भी बदलाव आ रहा है। हर वर्ष जहां बिजली बोर्ड लवी मेले में प्रदर्शनी के माध्यम से विद्युत प्रणाली और आधारभूत ढांचे को प्रदर्शित करता है। वहीं, इस वर्ष बोर्ड की प्रदर्शनी में स्मार्ट मीटर दर्शाया जाएगा। स्मार्ट मीटर के कार्य और इसकी कार्यप्रणाली से लोगों को अवगत करवाया जाएगा। ग्रामीण इलाकों के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बिजली बोर्ड प्रदर्शनी में स्मार्ट मीटर लगाएगा। बिजली बोर्ड रामपुर के एसडीओ राजेश मुखिया ने बताया कि बिजली बोर्ड 11 से 14 नवंबर तक लगने वाले प्रदर्शनी में स्मार्ट मीटर प्रदर्शित करेगा।  

विज्ञापन

रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में दी जाएगी जानकारी 
मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रदर्शनी में समेज त्रासदी और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी में आपदा प्रबंधन के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा भी कई विभागों की प्रदर्शनियां लगेंगी। - निशांत तोमर , अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम रामपुर
 

390 जवान संभालेंगे सुरक्षा, शिमला से किन्नाैर के लिए बदला यातायात
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंध पुख्ता कर दिए हैं। मेले में 390 जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। वजीर बावड़ी से लेकर खनेरी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे और मेले के दौरान होने वाली अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को संभालेंगे। मेले की हर गतिविधि पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।  मेले में दस पुलिस रिजर्व के 240 जवान, गृहरक्षा विभाग के 150 जवानों सहित आसपास के थानों और चौकियों से पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। लवी मेला स्थल पाटबंगला सहित नेशनल हाईवे-पांच वजीर बावड़ी से लेकर खनेरी, चाटी, जगाखाना और ब्रौ पुल सहित शहर के अन्य संवेदनशील स्थानों में पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा मेले के सांस्कृतिक स्थल पद्म छात्र स्कूल में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।  
 

वहीं, यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। शिमला से किन्नौर की ओर आने वाले भारी वाहनों की आवाजाही वजीर बावड़ी से वाया झाकड़ी होकर करवाई जाएगी।   पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरों से लैस पुलिस गुमटी वजीर बावड़ी में तैयार की है, जहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। यहां से गुजरने वाले वाहनों पर पुलिस की नजर रहेगी। मेला स्थल, एनएच-पांच और शहर के साथ सटे कुल्लू जिले के इलाकों को जोड़ने वाले पुलों के समीप सीसीटीवी कैमरों से नजर रहेगी।

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। दस रिजर्व के जवान, होमगार्ड और एनसीसी कैडेट्स मेले में व्यवस्था संभालेंगे। वजीर बावड़ी में पुलिस दल 24 घंटे तैनात रहेगा। भारी वाहनों की आवाजाही वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर करवाई जाएगी। मेले में आने वाले लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखें। - नरेश शर्मा, डीएसपी रामपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed