{"_id":"64e07c59f08582d3810a0e27","slug":"rampur-bushahar-news-bhimakali-temple-trust-locked-the-school-for-divyang-children-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लीज खत्म, भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लीज खत्म, भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल पर जड़ा ताला
Sat, 19 Aug 2023 01:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:55 PM IST
सार
अभिभावकों ने कहा कि ट्रस्ट की यह कार्रवाई तर्कसंगत नहीं है। स्कूल नहीं खुला तो रामपुर में एक बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते अभिभावक, बच्चे।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर में चल रहे दिव्यांग बच्चों के स्कूल पर ताला लग गया है। इसको लेकर स्कूल चला रही संस्था और दिव्यांग बच्चों ने एसडीएम रामपुर से इसे खोलने की अपील की है। शुक्रवार को इन बच्चों ने एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपा और स्कूल बहाली की मांग उठाई। इधर, न्यास का कहना है कि उक्त स्कूल उनके मंदिर भवन के एक हॉल में चल रहा है। स्कूल की लीज समाप्त हो चुकी है और ऐसे में स्कूल प्रबंधन को इसे खाली करने का नोटिस दे दिया गया है।
विज्ञापन
बीते वीरवार को ट्रस्ट की ओर से दिव्यांग बच्चों के स्कूल में ताला जड़ दिया गया। शुक्रवार को जब दिव्यांग बच्चे स्कूल पहुंचे तो वहां पर ताला देखकर मायूस हो गए। इसके बाद दिव्यांग बच्चे अभिभावकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। अभिभावकों ने कहा कि ट्रस्ट की यह कार्रवाई तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन
इस बारे में मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जब तक दिव्यांग बच्चों के लिए स्थायी स्कूल की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक स्कूल को वहीं पर चलने दिया जाए, लेकिन ट्रस्ट ने कार्रवाई करते हुए वीरवार को स्कूल का हॉल अपने अधीन ले लिया। इस स्कूल को चलाने वाली कोशिश एक आशा स्वयंसेवी संस्था की अध्यक्ष स्वाति बंसल ने कहा कि नियमानुसार जब ट्रस्ट की ओर से स्कूल का ताला तोड़ा गया तो वहां पर संस्था का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
रामपुर के समाजसेवी विनय शर्मा, सुभाष, कुलदीप, रोहित, सुरेश, सुधीर और रमेश का कहना है कि स्कूल पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। स्कूल नहीं खुला तो रामपुर में एक बड़ा आंदोलन होगा। उधर, भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने कहा कि उपायुक्त से जो आदेश आए थे, उसे लागू कर स्कूल को बंद किया गया है।