{"_id":"5b5c83d24f1c1b05468b4a71","slug":"ramlal-thakur-statement-over-union-govt-financial-assistance-to-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को केंद्र से छह हजार नहीं 1900 करोड़ ही मिले : रामलाल ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को केंद्र से छह हजार नहीं 1900 करोड़ ही मिले : रामलाल ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राज्य महासचिव एवं श्री नयना देवी के विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जो प्रदेश के लिए केंद्र से छह हजार करोड़ लाने केंद्र से लाने की बात कही है वह तथ्यों से परे हैं। रामलाल का कहना है कि जब उन्होंने इसकी सूचना इंटरनेट के माध्यम से जुटानी चाही तो उसमें ऐसा कुछ नहीं था।
विज्ञापन
केवल 1900 करोड़ रुपये आया है। यह पैसा भी नीति आयोग के जरीये विभिन्न विभागों को आया है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री कैसे प्रदेश की जनता को भ्रमित कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में विधायक रामलाल ने कहा कि जो 700 करोड़ रुपये प्रदेश के पांच जिलों को देने को कहा गया है वह पैसा भी अभी तक प्रदेश के पास नहीं पहुंचा है। यह पैसा आईपीएच विभाग की स्कीमों के तहत आना है।
विज्ञापन
फाइनेंस विभाग ने ऐसी कोई भी जानकारी व सूचना नेट पर अपडेट नहीं की है। जो भी पैसा अभी तक पहुंचा है वह नीति आयोग के माध्यम से मिला है। वहीं, रामलाल का कहना है कि एक माह पहले सीएम ने ऊना में प्रदेश को केंद्र सकार से 5 हजार करोड़ रुपये लाने की बात कही थी।
लेकिन एक माह बाद बिलासपुर में उन्होंने छह हजार करोड़ रुपये प्रदेश को आने की बात कही है। इस वार्ता में जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान भी मौजूद थे।