फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ramlal target dhumal, tug of war.

धूमल के बयान पर रामलाल ने किया पलटवार

Tue, 04 Nov 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 04 Nov 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
ramlal target dhumal, tug of war.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम लाल ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल पर निशाना साधा है। धूमल ने बयान दिया था खेल के विकास के लिए अगर नियम टूटते हैं तो ऐसे नियम बार-बार तोड़ते रहेंगे। पलटवार करते हुए राम लाल ने कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन


इस तरह की बयानबाजी से कहीं वे यह स्वीकार तो नहीं कर रहे हैं कि उन्होंने कानून तोड़ा है। राम लाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री धूमल प्रदेश सरकार पर राज्य को कर्ज में डूबोने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि उनके कार्यकाल के दौरान भी प्रदेश सरकार ने भारी कर्ज लिया था।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार प्रदेश के विकास पर विभिन्न योजनाओं के जरिये लगभग 95 सौ करोड़ रुपये खर्च कर रही है। नेशनल हाईवे की खस्ताहाल को लेकर नैना देवी विस के विधायक रणधीर शर्मा पदयात्रा निकालने वाले हैं। भाजपाइयों को ज्ञात होना चाहिए कि एनएच केंद्र सरकार के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश सरकार पर हर जिम्मेदारी थोपना कहां तक उचित है। धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम की आड़ में आलीशन होटल खड़े किए जा रहे हैं। क्या किसी राज्य में किसी क्रिकेट संघ ने कोई होटल खड़ा किया है। आखिर धर्मशाला में इसकी क्या जरूरत पड़ गए। इस दौरान जिला प्रवक्ता संदीप सांख्यान, नैना देवी विस क्षेत्र अध्यक्ष सरपाल ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed