{"_id":"662f277f80a16957c6004c16","slug":"ramlal-markanda-out-of-the-panel-of-potential-candidates-of-congress-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के पैनल से रामलाल मारकंडा बाहर, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के पैनल से रामलाल मारकंडा बाहर, जानें पूरा मामला
Mon, 29 Apr 2024 10:22 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:22 AM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के प्रादेशिक नेताओं ने लाहौल-स्पीति में उम्मीदवार घोषित करने के लिए संभावित नामों का पैनल बनाया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लाहौल-स्पीति में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के पैनल से पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा बाहर हो गए हैं। कांग्रेस ने उन्हें अपने पैनल में शामिल न कर टिकट तय करने का फैसला हाईकमान पर छोड़ दिया है। इससे वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में लाहौल स्पीति में मुकाबला तिकोना हो सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के प्रादेशिक नेताओं ने लाहौल-स्पीति में उम्मीदवार घोषित करने के लिए संभावित नामों का पैनल बनाया है।
विज्ञापन
इसमें जिला परिषद चेयरमैन अनुराधा, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, रतन बौद्ध, दोरजे लारजे, पूर्व विधायक रघुवीर ठाकुर, कुंगा बौद्ध और रपटन बौद्ध शामिल हैं। कुछ और नेताओं पर भी चर्चा हुई है। हालांकि पैनल तैयार करने के बाद पार्टी नेताओं की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान करेगा। यह उल्लेखनीय है कि यह माना जा रहा था कि डॉ. रामलाल मारकंडा लाहौल स्पीति से कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं।
विज्ञापन
उनकी इस संबंध में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत होने के भी संकेत मिल रहे थे, मगर अब कांग्रेस की ओर से तैयार पैनल में उनका नाम नहीं शामिल हो सका है, क्योंकि उनकी कांग्रेस नेतृत्व से बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई। डॉ. मारकंडा चुनाव लड़ने का पहले से ही ऐलान कर बैठे हैं। रवि ठाकुर राज्यसभा सदस्य के लिए क्रॉस वोटिंग के बाद पांच अन्य विधायकों के साथ विधानसभा की सदस्यता गंवा बैठे थे। उसके बाद से वह भाजपा में शामिल होने के बाद टिकट भी ले चुके हैं और भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन