फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ramlal Markanda and Virendra Kanwar announced, will contest by-elections

Himachal: रामलाल मारकंडा और वीरेंद्र कंवर का एलान, लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव

Mon, 18 Mar 2024 10:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 10:46 AM IST
सार

मारकंडा कुछ दिन शिमला में ही रहेंगे और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की अगली रणनीति पर काम करेंगे। 

विज्ञापन
Ramlal Markanda and Virendra Kanwar announced, will contest by-elections
रामलाल मारकंडा और वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपचुनाव की घोषणा के दूसरे दिन पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा रविवार को शिमला पहुंच गए। जब उपचुनाव लड़ने के बारे में उनसे पूछा गया तो बोले- वह भाजपा कार्यकर्ता हैं और पार्टी का सिपाही होने के नाते टिकट पर ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। मारकंडा कुछ दिन शिमला में ही रहेंगे और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की अगली रणनीति पर काम करेंगे। करीब एक साल पूर्व जयराम सरकार में मंत्री रहते हुए मारकंडा ने लाहौल स्पीति से भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन


वह बहुत थोड़े मार्जन से ही चुनाव हारे थे। मारकंडा मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबी भी हैं। वह छात्र जीवन में उनके काफी नजदीक रह चुके हैं। अगर रवि ठाकुर को भाजपा टिकट देती है तो उस स्थिति में मारकंडा क्या करेंगे, इस पर उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले। उधर, भाजपा के पूर्व मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ से उपचुनाव लड़ने के लिए जनसंपर्क अभियान के तहत बिगुल बजा दिया है। पूर्व मंत्री का कहना है कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। हाईकमान के आदेश के बाद वैसे ही उपचुनावों के लिए काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed