फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ramesh won 21 km half marathon in kullu

21 किमी हॉफ मैराथन में रमेश ने दिखाया दम, डीसी ने किया सम्मानित

Tue, 02 Jan 2018 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 02 Jan 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
ramesh won 21 km half marathon in kullu

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जागरूकता कार्यक्रम समर्थ के अंतर्गत जिला मुख्यालय में सिटीजन सॉलीडेरिटी मार्च और हॉफ मैराथन प्रतियोगिता करवाई गई।

विज्ञापन


जिला प्रशासन, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सहयोग से पुरुषों की हॉफ मैराथन, महिलाओं की 10 किलोमीटर दौड़ और महिला-पुरुष के विभिन्न आयु वर्गों के लिए 3.4 किलोमीटर की रन फॉर फन प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन


पुरुषों की 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन सुंदरनगर के हटगढ़ गांव के रमेश कुमार ने जीती। जोगिंद्रनगर के सावन दूसरे और कुल्लू के पवन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें क्रमश: 11000, 8000 और 5000 रुपये के नकद इनाम दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे से आठवें स्थान तक रहे पांच धावकों मंडी के नागेंद्र पाल, कुल्लू के धर्मेंद्र, बिलासपुर के विजय, धर्मशाला के किशोर और जोगिंद्रनगर के प्रवीण को एक-एक हजार रुपये दिए गए।

महिलाओं की दस किमी दौड़ में धर्मशाला की गार्गी प्रथम, जोगिंद्रनगर की तमन्ना दूसरे, जोगिंद्रनगर की आस्था तीसरे, बिलासपुर की निकिता चौथे, मंजुला पांचवें, कुल्लू की मेनका छठे, बिलासपुर की पारुल सातवें और खलोगी (कुल्लू) की सपना आठवें स्थान पर रहीं।

3.4 किमी के रन फॉर फन में जोगिंद्रनगर के अमित प्रथम, सुंदरनगर के गुलशन द्वितीय, मंडी के चमन तृतीय रहे। महिलाओं में जोगिंद्रनगर की अंजना, ज्योति और तब्बू ने पहले तीनों स्थान झटके।

विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 2100, 1100 और 500 रुपये दिए गए। रन फॉर फन के वरिष्ठ नागरिक वर्ग में सुंदरनगर के परमा राम चौधरी प्रथम, खराहल कुल्लू के माधो कैलाश शर्मा द्वितीय, सुल्तानपुर कुल्लू के एससी डोगरा


तृतीय, मौहल के प्रेम सिंह चौथे, कुल्लू के प्रेम लाल पांचवें, ढालपुर के हीरा लाल छठे, गांधीनगर के रिगजिन सातवें और लंकाबेकर के शिव राम चौधरी आठवें स्थान पर रहे।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त यूनुस ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। एडीसी राकेश शर्मा, सहायक आयुक्त डॉ. अमित गुलेरिया, एसडीएम सन्नी शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed