{"_id":"5c55bbc2bdec22737148549b","slug":"ramesh-dhawala-statement-over-corruption-issue-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से नहीं भ्रष्टाचार से है लड़ाई: रमेश धवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से नहीं भ्रष्टाचार से है लड़ाई: रमेश धवाला
Sat, 02 Feb 2019 09:20 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने कहा है कि शिक्षा निदेशक के खिलाफ उनके आरोप भ्रष्टाचार का कड़वा सच्च है। उनकी लड़ाई सरकार से नहीं भ्रस्टाचार से है। यह बिना रूके बिना थके चलती रहेगी।
विज्ञापन
ज्वालामुखी में पत्रकारों से बातचीत में धवाला ने कहा कि सरकार में मंत्री न बन पाने के कारण उनकी नाराजगी की खबरें झूठ का पुलिंदा हैं। वह सरकार द्वारा दिए गए दायित्व से पूरी तरह संतुष्ट है।
विज्ञापन
धवाला ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचारी शासन से तंग आकर जनता ने सुशासन के लिए भाजपा को प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार को सौंपी है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि बतौर कॉलेज प्रधानाचार्य शिक्षा निदेशक ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलीभगत करके नियमों व सिद्धांतों को धत्ता बताते हुए मनमर्जी की। कॉलेज में उस बक्त शिक्षा निदेशक ने 33 लोगों की पिछले दरवाजे से भर्ती की।