{"_id":"65fee5e99c0e168ec5010d87","slug":"ramesh-dhawala-arrived-for-the-meeting-got-angry-after-seeing-the-office-locked-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रमेश धवाला पहुंचे बैठक करने, कार्यालय में ताला देख भड़क उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रमेश धवाला पहुंचे बैठक करने, कार्यालय में ताला देख भड़क उठे
Sat, 23 Mar 2024 07:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरा (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Mar 2024 07:53 PM IST
सार
भाजपा नेता रमेश धवाला ने प्रेसवार्ता में कहा कि यदि उन्हें पार्टी का समझा जाता तो भाजपा कार्यालय में ताला नहीं लगाया जाता। धवाला ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने कार्यालय में ताला लगवाया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री रमेश धवाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के भाजपा में शामिल होते ही भाजपा मंडल देहरा में अंतर्कलह सामने आ गई है। शनिवार को पूर्व मंत्री रमेश धवाला और मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह के बीच विधायक होशियार सिंह के पार्टी में शामिल होने को लेकर विचार-विमर्श किया जाना था। जब धवाला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने कार्यालय पहुंचे तो वहां भाजपा कार्यालय भवन में ताला देखकर भड़क उठे। मंडलाध्यक्ष ने आनन-फानन में बैठक भाजपा कार्यालय के समीप एक निजी होटल में की।
विज्ञापन
भाजपा नेता रमेश धवाला ने प्रेसवार्ता में कहा कि यदि उन्हें पार्टी का समझा जाता तो भाजपा कार्यालय में ताला नहीं लगाया जाता। धवाला ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने कार्यालय में ताला लगवाया है। बैठक में कार्यकर्ता अपनी व्यथा सुनाने आए थे, लेकिन पार्टी कार्यालय में ताला लगा देख कार्यकर्ताओं में रोष है। ताला लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। धवाला ने कहा कि जिलाध्यक्ष को इस्तीफा दे देना चाहिए। पिछले पांच वर्ष तक कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हुआ है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बोले - बैठक की नहीं दी जानकारी
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि उन्हें बैठक की जानकारी नहीं थी। शुक्रवार को ही ताला लगाया था। भवन में अभी बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं है। इस कारण सफाई व्यवस्था में मुश्किल हो रही है। बैठक की जानकारी होती तो ताला खुलवा दिया जाता। हाईकमान के निर्देश हैं कि पार्टी कार्यालय खर्च के लिए सभी प्रत्याशियों को सहयोग देना है लेकिन आज दिन तक किसी ने भी कोई सहयोग नहीं दिया है। अपने खर्चे पर भवन में सफाई व्यवस्था करवा रहे हैं।
विज्ञापन