फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ramdev raised the hackles for fficers

रामदेव ने बढ़ाई अफसरों की मुश्किलें

Thu, 08 May 2014 09:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 May 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
Ramdev raised the hackles for fficers

प्रदेश में लोकसभा चुनाव तो खत्म हो गया, लेकिन बाबा रामदेव ने निर्वाचन और प्रदेश के अफसरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रामदेव की ओर से 28 अप्रैल को दाखिल जनहित याचिका पर तो हाईकोर्ट ने तत्काल राहत नहीं दी थी, पर प्रधान सचिव गृह, मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल और जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा से जवाबतलब किया है।

विज्ञापन


इस प्रकरण में चार सप्ताह के भीतर अफसरों को अपना पक्ष हाईकोर्ट में रखना है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 28 और 29 अप्रैल को बाबा रामदेव का योग शिविर होना था। प्रशासन ने पहले शिविर के लिए अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन


ऐन वक्त में शिविर की अनुमति निरस्त कर दी गई थी। इसको लेकर रामदेव की ओर से हिमाचल हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई थी। इस प्रकरण में कोर्ट ने सूबे के प्रधान सचिव गृह, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा को पक्षकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले ही हाईकोर्ट के नोटिस की प्रति मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी प्राप्त हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि हाईकोर्ट में तय समय सीमा के भीतर निर्वाचन का पक्ष रख दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed