{"_id":"662a5febabe5fa0a103aa16e14703267","slug":"ramandeep-and-ajay-won-hundred-meter-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमनदीप और अजय ने जीती सौ मीटर रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमनदीप और अजय ने जीती सौ मीटर रेस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 12 Jun 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में बुधवार आयोजित जूनियर विंग में 100 मीटर दौड़ में सलोह स्कूल के कैडेट्स रमनदीप, नीतिश शर्मा, प्रिया और रजनी पठानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
कॉलेज के सीनियर विंग में 100 मीटर दौड़ में कैडेट अजय कुमार प्रथम तथा मुनीश ने द्वितीय स्थान अपने नाम किया।
रस्साकस्सी प्रतियोगिता के फाइनल में लड़कों तथा लड़कियों के वर्ग में ब्रावो कंपनी ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अल्फा कंपनी को हराया।
ब्रावो कंपनी ने खेलों में ओवरऑल चैंपियन जीता। खो- खो फाइनल में लड़कियों के वर्ग में विजेता का खिताब अल्फा कंपनी ने जीता। लड़कों के वर्ग में खो खो फाइनल में ब्रावो कंपनी ने दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन
जूनियर विंग में पांच मीटर शटल में सलोह स्कूल के कैडेट गुरिंद्र सिंह और जूनियर वर्ग में अनुबाला तथा एसडी वर्ग में दौलतपुर कॉलेज के कैडेट मुनीश और ऊना कॉलेज की अंजली रानी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन