{"_id":"59671b814f1c1b926e8b4bad","slug":"ram-nath-kovind-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पहुंचे रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति पद के लिए मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल पहुंचे रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति पद के लिए मांगा समर्थन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद हिमाचल पहुंच गए हैँ। वह वीरवार सुबह करीब सवा 11 बजे परवाणू पहुंचे। यहां विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल समेत भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने इनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके बाद उनकी विधायक दल के साथ बैठक चल रही है। कोविंद हिमाचल में राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन मांगने आए हैं। वहीं, भाजपा विधायक उन्हें हिमाचल से पूरा समर्थन देने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार भी शिमला आ चुकी हैं। उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल से अपने लिए समर्थन मांगा था।