फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rakesh pathania rajiv bindal ramesh dhawala may be minister in himachal cabinet

हिमाचल में मंत्री पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू, ये तीन विधायक दौड़ में

Sat, 25 May 2019 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 May 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
rakesh pathania rajiv bindal ramesh dhawala may be minister in himachal cabinet
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल लोकसभा चुनाव खत्म होते ही जयराम सरकार में मंत्री पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। भाजपा विधायक अनिल शर्मा के ऊर्जा मंत्री के पद से इस्तीफा देने और किशन कपूर के सांसद बनने से मंत्रियों के दो पद खाली हैं। अब जयराम सरकार में मंत्री बनाए जाने प्रस्तावित हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में लीड दिलाने वाले विधायकों को मंत्री बनाने की बात कही थी।

विज्ञापन

rakesh pathania rajiv bindal ramesh dhawala may be minister in himachal cabinet

यही नहीं, जिन मंत्रियों की प्रोग्रेस कमजोर है, उनसे इसका कारण पूछने की की बात कही थी। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि जयराम सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री बनाए जाने के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल हो सकता है। किशन कपूर धर्मशाला से विधायक हैं और जयराम सरकार में मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

rakesh pathania rajiv bindal ramesh dhawala may be minister in himachal cabinet
सांसद की शपथ लेने से पहले वह मंत्री और विधायक पद से रिजाइन करेंगे। भाजपा का मानना है कि अगर कांगड़ा से मंत्री बनाया जाता है तो राकेश पठानिया दावेदार सबसे मजबूत हैं। वह चार विधानसभा में चुनकर आए हैं। कांगड़ा जिले के ही रमेश धवाला वर्तमान में जयराम सरकार में योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं, वह भी मंत्री पद की दौड़ में हैं। यह धूमल सरकार में मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन

rakesh pathania rajiv bindal ramesh dhawala may be minister in himachal cabinet

जयराम सरकार में विरोध के बाद उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया था। मंत्री न बनाए जाने से कहीं न वह भी नाराज चल रहे हैं। जिला सिरमौर और हमीरपुर को एक भी मंत्री नहीं मिला है। ऐसे में विधानसभा के अध्यक्ष राजीव बिंदल और नरेंद्र ठाकुर भी मंत्री पद की दौड़ में हैं। 

यह जरूरी नहीं कि जहां सीट खाली हुई है, वहीं से मंत्री बनेगा। मंडी और धर्मशाला से छोड़कर भी किसी और जिले से मंत्री बनाए जा सकते हैं। - जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed