फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rakesh pathania raised illicit mining issue in himachal budget assembly

विस सत्रः अवैध खनन मामले पर विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा

Tue, 13 Mar 2018 09:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 13 Mar 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
rakesh pathania raised illicit mining issue in himachal budget assembly

विधानसभा बजट सत्र में अवैध खनन मामले पर विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की चक्की खड्ड में अवैध खनन मामले पर भाजपा विधायक राकेश पठानिया ने अपनी ही सरकार को घेरा। 

विज्ञापन


उनके सवालों पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह इस कद्र घिरे कि खीज निकालते दिखे। पार्टी के विधायक विक्रम जरियाल के सवाल का तो मंत्री ने जवाब तक नहीं दिया। 
विज्ञापन


पठानिया ने प्रश्न किया कि चक्की खड्ड में बिना अनुमति क्रशर चल रहे हैं। इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? जिन पर कार्रवाई की गई, वहां माफिया ने अपने भाई या किसी दूसरे के नाम क्रशर लगाने की अनुमति ले ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों को एक यूनिट स्वीकृति हुई है और उन्होंने 6 यूनिटें चलाई हैं। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर बोले - ये मामले पिछली सरकार के हैं। अब सरकार ने फैसला लिया है कि अवैध खनन में जिस पर भी कार्रवाई हुई है, उनके ब्लड रिलेशन के व्यक्ति को क्रशर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

विधायक ने मंत्री से मांगी ये जानकारी

rakesh pathania raised illicit mining issue in himachal budget assembly

पठानिया ने कहा, मत्स्य पालन के लिए तालाब के नाम पर भी पट्टे मिले हैं, लेकिन वहां खनन हुआ, मछलीपालन नहीं। मंत्री से इसके आंकड़ों के साथ अवैध क्रशरों पर कितना जुर्माना हुआ? इसकी सूचना मांगी। मंत्री बोले - फिशिंग पांड की जानकारी उनके पास नहीं है।

साथ ही बोले - प्यार से सवाल पूछिए, आप हमारे मित्र हैं और हमारे ही दल के हैं। इस पर पठानिया कुछ समय के लिए चुप हो गए। इसके बाद भटियात से भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने अपने अनुपूरक प्रश्न में पूछा - उनके विस क्षेत्र में अवैध क्रशर चल रहे हैं।

क्रशर मालिक के पास न वन विभाग की अनुमति है और न अन्य दस्तावेज? इस पर मंत्री बोले - जांच करवा के देखेंगे। विधायक राकेश सिंघा ने चिंतपूर्णी वन माइनिंग माफिया से संबंधित सवाल किया।

कहा कि पूर्व चंद पर माफिया ने हमला किया था। सरकार ने उनकी गिरफ्तार की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस पर मंत्री बोले - मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर गए थे। क्रशर सील कर दिया है। 

मंत्री जी, हमें सौगात में मिली है सरकार 

rakesh pathania raised illicit mining issue in himachal budget assembly

नूरपुर के विधायक मंत्री की ओर इशारा करते हुए बोले - हमें सरकार सौगत में मिली है। ऐसे में मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा, मैं आपके क्षेत्र का दौरा करूंगा। मुझे आपके जाने का सौभाग्य मिलेगा। आपके साथ जाकर मेरा भी ज्ञान बढ़ेगा, आपके सवाल से लगता है कि आपने इसमें पीएचडी कर ली है। 

खनन मामले में 80 करोड़ की राशि पेंडिंग 
राकेश पठानिया के सवाल पर उद्योग मंत्री ने कहा कि चक्की खड्ड् में 40 स्टोन क्रशर लगाने की अनुमति दी गई है। नूरपुर और इंदौरा सब डिविजन में 22 यूनिट बंद कर दिए हैं। 18 यूनिट का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed