फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajya Sabha MP Sikander Kumar said Only Congress MLAs should get tickets, not necessarily

Solan: सांसद सिकंदर बोले- कांग्रेस से शामिल विधायकों को ही टिकट मिले, जरूरी नहीं

Fri, 19 Aug 2022 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Aug 2022 06:51 PM IST
सार

लोक निर्माण विश्राम गृह सोलन में पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे। यह जरूरी नहीं है कि टिकट कांग्रेस से शामिल हुए विधायकों को ही मिले। टिकट का फैसला हाईकमान ने करना है। 

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Sikander Kumar said Only Congress MLAs should get tickets, not necessarily
राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

 राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि दो कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं बढ़ी है, बल्कि इससे पार्टी को मजबूती मिली है। जहां हल्का मनमुटाव है, उसे दूर किया जाएगा। शुक्रवार को लोक निर्माण विश्राम गृह सोलन में पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे। यह जरूरी नहीं है कि टिकट कांग्रेस से शामिल हुए विधायकों को ही मिले। टिकट का फैसला हाईकमान ने करना है। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, कार्यकर्ता उसकी जीत के लिए काम करेंगे। उन्होंने मंडल भाजपा के साथ बैठक भी की। कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में सिर्फ दो माह का समय रह गया है।

विज्ञापन


कार्यकर्ता दिन-रात एक कर फील्ड में जुट जाएं। प्रदेश में रिवाज बदलने वाला है। भाजपा एक बार फिर सत्ता में आने वाली है। वह प्रदेश के प्रवास पर रहे हैं। जनता से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दावा किया कि विस चुनाव में भाजपा 50 से ज्यादा सीटें लेकर सत्ता में लौटेगी। कहा कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बन सकता है। मेरे जैसा साधारण व्यक्ति भी राज्यसभा सांसद बन गया। उसके बाद उन्होंने जौणाजी में कृष्ण जन्माष्टमी मेले के समापन कार्यक्रम में शिरकत की। मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, महासचिव भरत साहनी, तरसेम भारती, नंदराम कश्यप और नरेंद्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed