फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajya Sabha MP Sikandar Kumar raised the issue of water crisis in Parliament

Himachal: हिमाचल के प्रमुख जलाशयों के सामान्य जल भंडारण स्तर से आई गिरावट, सांसद ने संसद में उठाया मामला

Tue, 25 Mar 2025 04:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Mar 2025 04:31 PM IST
सार

जल शक्ति मंत्री से पूछा कि क्या सरकार के संज्ञान में यह बात आई है कि केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लयूसी) की ओर से दी गई सूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य में प्रमुख जलाशयों के जल स्तर में पिछले वर्ष की तुलना में सामान्य भंडारण स्तर से गिरावट आई है ?

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Sikandar Kumar raised the issue of water crisis in Parliament
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यसभा सांसद डाॅ. सिकंदर कुमार ने संसद में जल संकट की बदतर होती वैश्विक समस्या का मामला उठाया। उन्होंने जल शक्ति मंत्री से पूछा कि क्या सरकार के संज्ञान में यह बात आई है कि केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लयूसी) की ओर से दी गई सूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य में प्रमुख जलाशयों के जल स्तर में पिछले वर्ष की तुलना में सामान्य भंडारण स्तर से गिरावट आई है ? क्या सरकार को इस बात की जानकारी है कि प्रदेश राज्य के अधिकांश जिलों में बाशि की भारी कमी और सूखे जैसे हालात देखे गए हैं, जिसके कारण सिंचाई या विद्युत उत्पादन परियोजनाओं के लिए जल भंडारण कम हो गया है और इससे पेयजल की उपलब्धता भी प्रभारित होगी और सरकार की ओर से राज्य में इन समस्याओं को कम करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं ? जल शक्ति मंत्री राज भूषण चैधरी ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग देश के 155 महत्वपूर्ण जलाशयों की लाइव स्टोरेज स्थिति की निगरानी करता है और हर गुरुवार को साप्ताहिक बुलेटिन जारी करता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल आयोग की ओर से निगरानी किए जाने वाले 155 जलाशयों में से तीन जलाशय हिमाचल प्रदेश राज्य से हैं, जिनकी कुल लाइव स्टोरेज क्षमता 12.475 बिलियन क्यूबिक मीटर(बीसीएम) है। 13 मार्च 2025 के जलाशय भंडारण बुलेटिन के अनुसार इन जलाशयों में उपलब्ध कुल लाइव स्टोरेज 2.624 बीसीएम है। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान लाइव स्टोरेज 3.994 बीसीएम था और इसी अवधि के दौरान सामान्य जल संग्रहण (पिछले 10 वर्षों का औसत) 3.937 बीसीएम था। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के तीन प्रमुख जलाशयों में जल भंडारण की स्थिति सामान्य से 33 प्रतिशत भिन्न है जिसके कारण जल विद्युत उत्पादन और सिंचाई लाभ में संभावित कमी हो सकती है। उन्होंने बताया कि राज्य में कम बारिश और बर्फबारी के कारण केंद्रीय जल आयोग ने हिमाचल प्रदेश राज्य को एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें राज्य सरकार से जलाशयो में कम भंडारण जल उपलब्धता की चुनौती से निपटने के लिए उपाय करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed