फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rajni Patil submitted report to the high command regarding factionalism in hp Congress

हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी पर रजनी पाटिल ने हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट

Tue, 17 Jul 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Jul 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
rajni Patil submitted report to the high command regarding factionalism in hp Congress

कांग्रेस नेताओं में चल रही गुटबाजी के बीच कांग्रेस की राज्य प्रभारी रजनी पाटिल ने पार्टी हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जिलास्तरीय बैठकों के बाद यह रिपोर्ट एआईसीसी कार्यालय को सौंपी गई है।

विज्ञापन


आगामी दिनों में पाटिल राहुल गांधी से भी मिल सकती हैं और हिमाचल में चल रही कांग्रेस नेताओं की धींगामुश्ती से उन्हें अवगत करवा सकती हैं। इस बीच हाईकमान लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस में कड़े फैसले भी ले सकता है। 
विज्ञापन


पिछले दिनों हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस की जिलावार बैठकें हुईं। इनकी अध्यक्षता खुद रजनी पाटिल ने की। ये बैठक आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में हुईं, मगर हिमाचल कांग्रेस के बडे़ नेता वीरभद्र सिंह केवल ठियोग, सोलन और नाहन में होने वाली तीन बैठकों में ही गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बाताों की पोटली लेकर पाटिल दिल्ली गई

rajni Patil submitted report to the high command regarding factionalism in hp Congress

वह कांग्रेस संगठन की कार्यशैली से नाराज चल रहे हैं। उनके निशाने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू हैं। वह पीटरहॉफ में रजनी पाटिल से अलग से बात कर अपनी शिकायत कर चुके हैं।

हालांकि, राहुल गांधी के पसंदीदा माने जा रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इसके जवाब में पाटिल को तर्कों के साथ विस्तृत जानकारी दे चुके हैं। हिमाचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बड़ा वर्ग उनकी कार्यशैली से काफी खुश है।

कांग्रेस को भविष्य का भी सोचना होगा। ऐसी तमाम बातों की पोटली लेकर पाटिल दिल्ली गई हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सौंप दी है। 

अंतर्कलह छुपाने को व्यर्थ बयानबाजी कर रहीं पाटिल : गणेश दत्त

rajni Patil submitted report to the high command regarding factionalism in hp Congress

 कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर दिए गए बयानों के बाद मंगलवार को प्रदेश भाजपा ने पलटवार किया है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने पाटिल को प्रदेश के कांग्रेस के नेताओं की आपसी खींचतान की ओर ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पाटिल को प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस पर टिप्पणी करने से परहेज करना चाहिए।

दत्त ने कहा कि पाटिल का सात दिवसीय हिमाचल प्रवास और पार्टी नेताओं को सोनिया और राहुल गांधी का डर दिखाकर एक मंच पर बैठाने का प्रयास असफल साबित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed