{"_id":"5b45f9224f1c1b0f278b5e4d","slug":"rajni-patil-statement-over-groupsm-in-himachal-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में एकजुटता से काम करेगी कांग्रेस : रजनी पाटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में एकजुटता से काम करेगी कांग्रेस : रजनी पाटिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 11 Jul 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कुल्लू में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में एकजुटता से काम करेगी और लोकसभा में चुनाव स्कोर को शून्य चार की जगह चार शून्य में बदलकर दिखाएगी।
विज्ञापन
सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में पाटिल ने कहा कि बूथ, ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर कार्य का जायजा लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया समेत अन्य चीजों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता के दौरान घर-घर गांव-गांव न जाने से लोग और कार्यकर्ता नाराज हो जाते हैं। 2019 में भूल की तो भारी साबित होगी। कौन क्या और कैसे काम कर रहा है, इसका अवलोकन करने व हाईकमान तक सुझाव पहुंचाने के लिए दौरे पर हैं।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव धर्मवीर धामी, मंडी संसदीय क्षेत्र के युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस विद्या नेगी, हरि चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।