{"_id":"5c76b393bdec22128b55a4b9","slug":"rajni-patil-preparing-for-kangra-rally-of-rahul-gandhi-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की कांगड़ा रैली को एतिहासिक बनाने में जुटीं प्रभारी पाटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की कांगड़ा रैली को एतिहासिक बनाने में जुटीं प्रभारी पाटिल
Thu, 28 Feb 2019 10:50 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कांगड़ा रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेेस प्रभारी रजनी पाटिल 3 मार्च को कांगड़ा आएंगी। रैली की तैयारियों के दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, सहित कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों को भी मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। हाईकमान ने रैली में करीब पचास हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार बुधवार को रजनी पाटिल दिल्ली लौट गई हैं। वह 3 मार्च को कांगड़ा आएंगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष 1 और 2 मार्च को कांगड़ा और चंबा जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान राहुल की रैली को लेकर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के नेताओं के साथ रैली के प्रबंधों को लेकर चर्चा की जाएगी। 3 मार्च को पाटिल धर्मशाला पहुंचेंगी। सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौरभी रैली की तैयारियों में जुट जाएंगे।
विज्ञापन
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के बड़े नेताओं के कद के हिसाब से भीड़ जुटाने की जिम्मा दिया गया है। रजनी पाटिल ने नेताओं को राहुल की रैली के लिए पचास हजार की भीड़ जुटाने के लिए कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के नेताओं को भीड़ जुटाने के लिए टारगेट दिया है। पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि वह 3 मार्च को अध्यक्ष राहुल गांधी की 7 मार्च की तय रैली का तैयारियों के लिए धर्मशाला पहुंच रही हैं। रैली को ऐतिहासिक बनाया जा रहा है और इस दौरान पचास हजार लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी।
विज्ञापन