हिमाचल कांग्रेस प्रभारी के पद से शिंदे को हटाया, रजनी पाटिल को सौंपी कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सुशील कुमार शिंदे को हटाकर रजनी पाटिल को हिमाचल का प्रभारी नियुक्ति कर दिया है। नई दिल्ली में मंगलवार को हुई आलाकमान की बैठक में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
पार्टी के जनरल सेक्रेटरी अशोक गहलोत ने उनके प्रभारी बनने का पत्र जारी किया है। 22 जुलाई, 2017 को अंबिका सोनी के इस्तीफ ा देने के बाद सुशील शिंदे को हिमाचल कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया था। उनके कार्यभार संभालने के पांच माह बाद हिमाचल में विधानसभा चुनाव हुए।
शिंदे के प्रभार में ही कांग्रेस ने लड़े थे विधानसभा चुनाव
इसमें कांग्रेस पार्टी को 68 में से 21 सीटें ही मिलीं और हार का मुंह देखना पड़ा था। चुनाव खत्म होने के बाद हिमाचल प्रभारी के बदलने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।
बताया यह भी जा रहा था कि हाईकमान की ओर से शिंदे पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके चलते वह खुद भी हिमाचल प्रभारी का पद छोड़ना चाहते थे।
कौन हैं रजनी पाटिल
रजनी पाटिल का जन्म पांच दिसंबर 1958 को हुअा। वह महाराष्ट्र से संबंध रखती हैं। वह राज्यसभा में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख की मौत के बाद 2013 में उन्हें
राज्यसभा के लिए चुना गया था। रजनी 1996 में भाजपा के बैनर तले सबसे पहले बीड लोकसभा से चुनाव जीती थीं, लेकिन बाद में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गईं।