फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rajni patil appointed as new incharge of himachal congress party

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी के पद से शिंदे को हटाया, रजनी पाटिल को सौंपी कमान

Wed, 23 May 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 May 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
rajni patil appointed as new incharge of himachal congress party

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सुशील कुमार शिंदे को हटाकर रजनी पाटिल को हिमाचल का प्रभारी नियुक्ति कर दिया है। नई दिल्ली में मंगलवार को हुई आलाकमान की बैठक में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन


पार्टी के जनरल सेक्रेटरी अशोक गहलोत ने उनके प्रभारी बनने का पत्र जारी किया है। 22 जुलाई, 2017 को अंबिका सोनी के इस्तीफ ा देने के बाद सुशील शिंदे को हिमाचल कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया था। उनके कार्यभार संभालने के पांच माह बाद हिमाचल में विधानसभा चुनाव हुए। 

विज्ञापन

शिंदे के प्रभार में ही कांग्रेस ने लड़े थे विधानसभा चुनाव

rajni patil appointed as new incharge of himachal congress party

इसमें कांग्रेस पार्टी को 68 में से 21 सीटें ही मिलीं और हार का मुंह देखना पड़ा था। चुनाव खत्म होने के बाद हिमाचल प्रभारी के बदलने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।

बताया यह भी जा रहा था कि हाईकमान की ओर से शिंदे पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके चलते वह खुद भी हिमाचल प्रभारी का पद छोड़ना चाहते थे। 

कौन हैं रजनी पाटिल

rajni patil appointed as new incharge of himachal congress party

रजनी पाटिल का जन्म पांच दिसंबर 1958 को हुअा। वह महाराष्ट्र से संबंध रखती हैं। वह राज्यसभा में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख की मौत के बाद 2013 में उन्हें

राज्यसभा के लिए चुना गया था। रजनी 1996 में भाजपा के बैनर तले सबसे पहले बीड लोकसभा से चुनाव जीती थीं, लेकिन बाद में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed