हिमाचल में राजेंद्र राणा हैं सबसे रईस उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजब संयोग है। हिमाचल में चार संसदीय सीटों के लिए दाखिल किए गए परचे में सबसे अमीर और सबसे गरीब प्रत्याशी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से है।
जहां कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा सबसे अमीर तो निर्दलीय प्रत्याशी आशीष कुमार सबसे गरीब हैं। नामांकन करने वालों में नौ करोड़पति हैं, जबकि दस को छोड़कर अन्य लाखों के मालिक है।
करोड़पति की श्रेणी में कांग्रेस के पांच, भाजपा और आप के दो-दो उम्मीदवार शामिल हैं। शनिवार शाम तीन बजे तक प्रत्याशियों की ओर से दाखिल किए गए पर्चे के बाद यह तथ्य सामने आया है।
ये हैं चार सबसे अमीर प्रत्याशी
नाम - सीट - पार्टी - कुल प्रॉपर्टी
राजेंद्र राणा - हमीरपुर - कांग्रेस - 11.92 करोड़
प्रतिभा सिंह - मंडी - कांग्रेस - 6.40 करोड़
चंद्र कुमार - कांगड़ा - कांग्रेस - 4.94 करोड़
अनुराग ठाकुर - हमीरपुर - भाजपा - 4.00 करोड़
ये हैं हिमाचल के चार सबसे गरीब प्रत्याशी
नाम - संसदीय सीट - पार्टी - कुल प्रॉपर्टी
आशीष कुमार - हमीरपुर - निर्दलीय - 900 रुपये
अतुल ठाकुर - कांगड़ा - निर्दलीय - 1.7 लाख
धनीराम - कांगड़ा - निर्दलीय - 6.00 लाख
भूपेंद्र मेहरा - निर्दलीय - निर्दलीय - 7.80 लाख