हिमाचल प्रभारी बनने के बाद आज पहली बार शिमला पहुंचेंगे राजीव शुक्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोघी में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। इसके बाद शुक्ला की पीटरहॉफ में ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां पर भोजन करने के बाद प्रभारी राजीव शुक्ला करीब डेढ़ बजे राजीव भवन पहुंचेंगे और यहां पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दो बजे से साढ़े चार बजे तक पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद शुक्ला मीडिया से बातचीत करेंगे। 25 सितंबर को भी शुक्ला पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना होंगे।
25 को वीरभद्र के आवास पर नाश्ते के बाद बनेगी रणनीति
हिमाचल कांग्रेस के नए प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला 25 सिसंबर की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी आवास हॉलीलॉज में नाश्ता करने जाएंगे।
बताया जा रहा है कि नाश्ते के साथ ही पार्टी एकजुटता को लेकर भी वीरभद्र सिंह से सलाह ली जाएगी। इधर, राजीव शुक्ला के शिमला आगमन पर स्वागत के लिए होड़ लगी है। बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस ने स्वागत के लिए परवाणू से शिमला तक 15 होर्डिंग लगाए गए हैं।