फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Saizal statement in himachal assembly regarding anganwadi worker death after corona vaccination

कोरोना टीकाकरण: आंगनबाड़ी सहायिका की मौत के कारण दो-तीन दिन में स्पष्ट होंगे

Tue, 16 Mar 2021 04:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Mar 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Saizal statement in himachal assembly regarding anganwadi worker death after corona vaccination
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि हमीरपुर की आंगनबाड़ी सहायिका की मौत के कारणों पर आगामी दो-तीन दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मंगलवार को राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। वैक्सीन के कारण मौत नहीं हुई है। वैक्सीन लगने के बाद मौत जरूर हुई है। आंगनबाड़ी सहायिका प्रोमिला की मौत वैक्सीन लगने के करीब 22-23 दिन बाद हुई। माकपा विधायक राकेश सिंघा और कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वैक्सीन की सफलता दर 70 फीसदी है।

विज्ञापन


वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिशा-निर्देश स्पष्ट हैं। डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुसार यह वैक्सीन बनाई गई है। विधायक सिंघा ने स्ट्रेन बदलने पर तैयारियों की बात की तो मंत्री ने कहा कि यह स्ट्रेन बदल जाएगा, यह शोध का विषय है। इस बारे में अभी कोई जवाब नहीं दिया जा सकेगा। विधायक इंद्रदत्त के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि वैक्सीन लगाने से पहले व्यक्ति की जांच करवाने को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं है। पंजीकरण करवाने के बाद भी व्यक्ति वैक्सीन लगाने से इंकार कर सकता है। हिमाचल में 12 मार्च तक 102093 लोगों को वैक्सीन की एक डोज और 68906 लोगों को वैक्सीन की दो डोज लग चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed