फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajiv Bindal targeted the Sukhu government, said- Loan of Rs 14 thousand crore taken in one year

Hamirpur News: राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस के हाल ऐसे, माल मालिक का और मशहूरी कंपनी की

Mon, 29 Jan 2024 07:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Jan 2024 07:23 PM IST
सार

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी की सरकार झूठ का पुलिंदा है। झूठी गारंटियों पर लोगों से कांग्रेस ने वोट बटोरा है। एक साल में बेरोजगार युवा सड़कों पर उतरने के लिए विवश है। 

विज्ञापन
Rajiv Bindal targeted the Sukhu government, said- Loan of Rs 14 thousand crore taken in one year
हमीरपुर में भाजपा का गांव चलो अभियान का कार्यक्रम - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस व कांग्रेस की सरकार झूठ का पुलिंदा है। झूठी गारंटियों से लोगों से कांग्रेस ने वोट बटोरे हैं। एक साल में बेरोजगार युवा सड़कों पर उतरने को विवश है। सरकार की नालायकी का ठीकरा भाजपा पर फोड़ा जा रहा है। केंद्र से मिलने वाले पैसे का हिसाब-किताब नहीं दिया जा रहा है। हमीरपुर में भाजपा के गांव चलो अभियान के प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में डॉ. बिंदल ने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 70 साल में प्रदेश की ऐसी स्थिति नहीं हुई थी। केंद्र सरकार से विशेष मदद न मिलने के कांग्रेस नेताओं के बयान पर बिंदल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने हिमाचल का दौरा कर अरबों रुपये हिमाचल को स्वीकृत किया है। केंद्र की मदद को प्रदेश सरकार बांट रही है। प्रदेश में हालात ऐसे हैं कि माल मालिकों का और मशहूरी कंपनी की हो रही है। केंद्र के प्रति इस तरह का रवैया अपनाकर कांग्रेस सरकार हिमाचल के हितों का नुकसान कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक साल में 14 हजार करोड़ का ऋण कांग्रेस सरकार ने 12 माह में ले लिया है। इस गति से कांग्रेस सरकार पांच साल में 60 हजार करोड़ का ऋण ले लेगी। विकास के नाम पर एक स्कूल, कॉलेज और अस्पताल प्रदेश में नहीं बना है। प्रदेश में केंद्र की मदद से फोरलेन और नेशनल हाइवे बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केंद्र ने करोड़ों रुपये प्रदेश के लिए स्वीकृत किए हैं। प्रदेश सरकार पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी है। कांग्रेस के विधायक अपनी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उसका जवाब भी सरकार दे नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाधिकारिक रूप से लोगों को कैबिनेट रैंक देकर सरकार चलाई जा रही है, लेकिन इन सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा है। सरकार के विधायक आमने सामने हैं। विधायकों और सरकार की लड़ाई में जनता पिस रही है। सरकार की नीयत और नीति स्पष्ट नहीं है। जनता जवाब मांग रही है कि आखिर सरकार ने स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी कार्यालय क्यों बंद किए। वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश में फेल हो चुकी है और अपनी असफलता को भाजपा के सिर मडऩे का का प्रयास कर रही है।वर्तमान सरकार अपने कार्याकाल में एक भी नौकरी नहीं दे पाई है। नौकरी देने वाले संस्थान को सरकार ने बंद कर दिया है।

गणतंत्र दिवस को सरकार अपनी उपलब्धियों को जनता के सामने रखती है लेकिन सीएम सुक्खू भाजपा को कोसते नजर आए, जबकि केंद्र सरकार उम्मीदों से बढ़कर सहयोग हिमाचल को कर रही है। बिंदल ने कहा कि इंडी गठबंधन का नेतृत्व चारों खाने चित्त हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व स्वीकार कर जता दिया है कि देश में सुरक्षित हाथों में है। कांग्रेस के इंडी गठबंधन का नेतृत्व हाथ में लेते ही साथी उन्हें छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रदेश की सरकार विफलता को गांव में जाकर लोगों के समक्ष रखा जाएगा। यह अभियान चार से 11 फरवरी तक चलाया जाएगा। उन्होंने आगामी लोस चुनावों में साल 2019 के नतीजे फिर दोहराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed