फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Bindal said the Congress is shying away from a discussion in Parliament

HP Politics: बिंदल बोले- संसद में चर्चा से भाग रही कांग्रेस, सड़क पर हिंसा और टकराव का माहौल बनाया जा रहा

Thu, 23 Jul 2026 03:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 03:42 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि संसद में चर्चा से भागने वाली कांग्रेस अब सड़क पर अराजकता फैलाकर अपनी राजनीति चमकाना चाहती है। प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करना, भाजपा मुख्यालय का घेराव करना और हिंसक माहौल बनाना लोकतंत्र नहीं बल्कि सांविधानिक संस्थाओं को चुनौती देने का प्रयास है।

विज्ञापन
Rajiv Bindal said the Congress is shying away from a discussion in Parliament
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की पत्रकार वार्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि पेपर लीक के दोषियों को अब कड़ी सजा मिलेगी। केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। शिमला में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक के मामलों पर सख्त रुख अपनाया है।

विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व से सवाल किया कि प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करने की आवश्यकता क्यों पड़ी। भाजपा मुख्यालय का घेराव करने के पीछे क्या कारण था और क्या लोकतांत्रिक विरोध का अर्थ अब संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्रों तक पहुंचने का प्रयास करना ही रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने के लिए संसद, विधानसभाओं और अन्य सांविधानिक मंचों की व्यवस्था है। इन मंचों के बजाय कांग्रेस टकराव और राजनीतिक नाटक को प्राथमिकता दे रही है।

विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस नेतृत्व पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करने का आरोप लगाया। कहा कि संसद में चर्चा से बचने वाली कांग्रेस अब सड़क पर टकराव और अराजकता की राजनीति कर रही है। कांग्रेस वास्तव में छात्रों के हितों को लेकर गंभीर होती तो संसद में चर्चा करती, सरकार के सामने सुझाव रखती और समाधान खोजने में सहयोग देती।

युवाओं के विकास के लिए केंद्र ने उठाए ऐतिहासिक कदम : अनुराग
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार युवाओं की शक्ति, सामर्थ्य और आकांक्षाओं को समझते हुए उनके कल्याण, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों युवाओं को मिला है। मीडिया को जारी बयान में अनुराग सिंह ठाकुर ने विपक्षी दलों से युवाओं के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चर्चा और संवाद सबसे प्रभावी माध्यम हैं, इसलिए विपक्ष को संसद में बहस से बचने के बजाय सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। देश का युवा समाधान, अवसर और विकास चाहता है। उन्होंने छात्रों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा होगा और न्याय व्यवस्था पर युवाओं का विश्वास और मजबूत होगा। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार का हर निर्णय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, पारदर्शिता, सुशासन और अवसरों के विस्तार के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि देश का युवा विकास और न्याय की राजनीति के साथ खड़ा है तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।=

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed