{"_id":"627904471cdade231801e38d","slug":"rajesh-wins-two-crore-rupee-from-my11circle-fantasy-cricket-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस्मत मेहरबान: ऑनलाइन फैंटसी गेम से दो करोड़ जीतने वाले राजेश ने अब फिर जीते दो करोड़ 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस्मत मेहरबान: ऑनलाइन फैंटसी गेम से दो करोड़ जीतने वाले राजेश ने अब फिर जीते दो करोड़ 10 लाख रुपये
Mon, 09 May 2022 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 May 2022 06:34 PM IST
सार
राजेश ने पहले दो करोड़ रुपये, इसके बाद 12 लाख रुपये और अब दो करोड़ 10 लाख रुपये जीत लिए हैं।
विज्ञापन
गगरेट के कॉफी हाउस में वेटर की नौकरी करने वाला यूपी निवासी राजेश कुमार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन फैंटसी गेम से करोड़पति बने गगरेट के कॉफी हाउस के वेटर पर किस्मत एक बार फिर से मेहरबान हुई है। इस बार वेटर ने एक और ऑनलाइन फैंटसी गेम में दो करोड़ दस लाख रुपये जीते हैं। यही वेटर एक बार डेढ़ लाख तो एक बार 12 लाख रुपये की राशि भी जीत चुका है। जो कोई भी इस वेटर के किस्से सुन रहा है वह दांतों तले उंगली दबाने को विवश हो रहा है।
विज्ञापन
कुछ लोग तो कॉफी हाउस को ही लक्की मान रहे हैं और कई लोग कॉफी हाउस के संचालकों से ही उन्हें अपने यहां नौकरी पर रख लेने की भी गुहार लगा रहे हैं। देश में चल रहे आईपीएल के साथ ऐसी कई एप भी लोगों को अपनी टीम चुनकर खेलने का मौका दे रही हैं। अगर आपकी टीम जीती और आप नंबर एक पर आ गए तो एप द्वारा तय की गई जीत की राशि आपको मिलेगी। इन एप में पहला पुरस्कार दो करोड़ रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
गगरेट के कॉफी हाउस में वेटर की नौकरी करने वाला मदईपुर, जिला गोंडा, उत्तरप्रदेश निवासी राजेश कुमार पिछले काफी समय से कॉफी हाउस के संचालकों के पास रह रहा है। उसने भी ऑनलाइन फैंटसी गेम के बारे में किसी से सुना और अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर खेलने लगा। हालांकि काफी बार खेलने के बाद उसकी किस्मत कुछ चमकी तो उसने डेढ़ लाख रुपये जीते लेकिन इसके बाद मां लक्ष्मी उस पर ऐसी मेहरबान हुईं कि उसने पहले दो करोड़ रुपये, इसके बाद 12 लाख रुपये और अब दो करोड़ 10 लाख रुपये जीत लिए हैं।
विज्ञापन
जो भी राजेश के बारे में सुन रहा है वह उसकी किस्मत को जरूर दाद दे रहा है। राजेश ने बताया कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह एक साथ इतनी दौलत का मालिक बनेगा। राजेश ने कहा कि इस पैसे से वह अपने लिए एक घर बनाएगा और आगे कोई व्यापार करना है या कुछ और यह वह अपने परिजनों के साथ बात करके तय करेगा।
नोट: इस खबर के माध्यम से अमर उजाला किसी भी फैंटेसी लीग को प्रमोट नहीं कर रहा है। अगर कोई पाठक इस तरह की लीग में हिस्सा लेता है तो जोखिम के प्रति वह स्वयं जिम्मेदार होगा।