{"_id":"281271ae0e0072fad54c4d1519a59388","slug":"rajendra-rana-target-modi-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा बताए मोदी ने कौन सा काम कियाः राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा बताए मोदी ने कौन सा काम कियाः राणा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 10 Oct 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार का आए दिन गुणगान करने वाले भाजपा नेता बताएं कि वायदों का पिटारा खोलने वाली मोदी सरकार ने अब तक एक भी वायदा पूरा क्यों नहीं किया है।
विज्ञापन
राणा ने कहा कि मोदी सरकार की तारीफों के पुल बांध रहे भाजपा नेता बताएं कि बेरोजगारों को नौकरियों के सपने दिखाने वाली मोदी सरकार ने अब तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कितने नौजवानों को रोजगार प्रदान किया है ।
विज्ञापन
साथ ही इस संसदीय क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान पर भाजपा सांसदों ने केंद्र से कितने प्रभावित लोगों को राहत राशि लाकर वितरित की है। भाजपा नेता यह भी बताएं कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में केंद्र ने कौन सा बड़ा प्रोजेक्ट दिया है और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा सांसद केंद्र से कौन सा तोहफा लेकर आए हैं।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा सरकार तो सुजानपुर हलके में एसडीएम कार्यालय तक नहीं खोल पाई और कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए सुजानपुर को यह ऐतिहासिक तोहफा प्रदान किया। लोकसभा चुनावों के बाद गुजरात व राजस्थान सहित जिन भी राज्यों में उपचुनाव हुए, वहां भाजपा औंधे मुंह गिरी है और जनता ने झूठे वायदे करने वाली भाजपा को करारा सबक सिखाया है।