फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rajender rana refused to fight election from hamirpur seat himachal

लोकसभा चुनाव: राणा का चुनाव लड़ने से इंकार, रामलाल को फिर बुलाया दिल्ली

Thu, 28 Mar 2019 10:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Mar 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
rajender rana refused to fight election from hamirpur seat himachal

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस टिकट को लेकर पेच फंस गया है। भाजपा के दिग्गज नेता प्रेम कुमार धूमल को विधानसभा चुनाव में परास्त करने वाले सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा भी चुनाव लड़ने से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसी बीच नयनादेवी से विधायक रामलाल ठाकुर को कांग्रेस आलाकमान ने फिर दिल्ली बुला लिया है। बुधवार को दिल्ली पहुंचते ही रामलाल ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की है।
विज्ञापन


उधर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी दिल्ली में डेरा डाले हैं। वीरभद्र ने बुधवार को एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और रजनी पाटिल से मुलाकात कर चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल भी दिल्ली में डटे हैं। वह कभी भी कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। बताते हैं कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के बाद भी भाजपा नेता सुरेश चंदेल संतुष्ट नहीं हैं। 

जनभावनाओं के खिलाफ नहीं जा सकता : राणा

rajender rana refused to fight election from hamirpur seat himachal
सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी चंदेल से बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का एलान 29 मार्च को होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी के बाद हो सकता है। 

सुजानपुर से कांग्रेस के विधायक बने राजेंद्र राणा ने दिल्ली से फोन पर बताया कि उनकी चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है। सुजानपुर क्षेत्र की जनता को वह अपना परिवार समझते हैं।

जनता ने उन्हें विधायक चुना है। वह क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के खिलाफ नहीं जा सकते। कांग्रेस हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से जिताऊ उम्मीदवार उतारेगी, सभी मिलकर जीत सुनिश्चित करेंगे। ब्यूरो

दिल्ली में वीरभद्र से आज मिलेंगे सुखराम और आश्रय

rajender rana refused to fight election from hamirpur seat himachal

 मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस टिकट की जंग के बीच पंडित सुखराम पोते आश्रय के साथ वीरवार को दिल्ली में वीरभद्र सिंह से मिलेंगे। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से एक दिन पहले इस मुलाकात को मंडी के राजनीतिक घटनाक्रम की कड़ी में अहम माना जा रहा है।

मंडी से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने की चाह लिए आश्रय वीरभद्र सिंह से उनके घर पर जाकर आशीर्वाद लेंगे। आश्रय के बाद पंडित सुखराम भी वीरभद्र से मिलेंगे। आश्रय ने बुधवार को बताया कि दादा पंडित सुखराम के साथ वह नई दिल्ली में ही हैं।

वीरभद्र सिंह से मिलकर चर्चा करेंगे कि कैसे एकजुट होकर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि टिकट पर कांग्रेस हाईकमान को ही फैसला लेना है और 28 मार्च को ही टिकट पर स्थिति साफ हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed