फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajeev Bindal Target HP Govt on 61 NH DPR issue.

'जनता से धोखा, केंद्र दे रहा पैसा मगर नहीं ले रही हिमाचल सरकार'

Wed, 14 Dec 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 14 Dec 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
Rajeev Bindal Target HP Govt on 61 NH DPR issue.

सोलन त्रिदेव सम्मेलन की गूंज मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं की बौखलाहट से झलक रही है। बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेताओं के बयानों से यह साबित हो गया है कि केंद्र सरकार की ओर से दी गई 61 सड़कों को बनाने में प्रदेश सरकार की रुचि नहीं है।

विज्ञापन


सरकार जानबूझ कर इस कार्य में देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार 60 हजार करोड़ रुपये की इन सड़कों को बनाती है तो इससे किसान-बागबान सहित सैलानियों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह बयान बिल्कुल गलत है कि सड़कों की डीपीआर बनाने को केंद्र से पैसा जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 298 करोड़ रुपये डीपीआर बनाने को जारी किए हैं। यह धनराशि सीधा-सीधा डीपीआर बनाने वाली एजेंसी को मिलना है और एजेंसी को प्रदेश सरकार ने फाइनल करना होता है। भाजपा का आरोप है कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों में राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के लिए धन दे रही है लेकिन प्रदेश में लेने वाला कोई नहीं है। जिसका नुकसान आम जनता को हो रहा है। भाजपा का मानना है कि जनहित को ताक पर रखकर राजनीति करना जनता के साथ धोखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed