फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajeev Bindal Statement On BJP ChargeSheet.

'भाजपा की चार्जशीट से पहले ही बौखला गए हैं कांग्रेस नेता'

Wed, 14 Sep 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 14 Sep 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
Rajeev Bindal Statement On BJP ChargeSheet.

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि चार्जशीट आने से पहले ही कांग्रेस नेताओं में हड़कंप मच गया है। सरकार के मंत्री सुधीर शर्मा और कर्ण सिंह के बयानों की बौखलाहट से लगता है कि कांग्रेस के नेता बौखलाए हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस नेताओं को धीरज धरने की सलाह दी है। भाजपा की चार्जशीट में निश्चित तौर पर सबूत भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी नौकरियों में गड़बड़ी के आरोप बिलकुल सही हैं।
विज्ञापन


अगर नहीं हैं तो कांग्रेस के मंत्री बताएं कि क्या कारण थे कि बैंक भर्तियों के पेपर अधिकृत संस्था से न करवाकर स्कूल एजूकेशन बोर्ड से करवाने पड़े? क्या कारण है कि हाल में ही कोऑपरेटिव बैंक में हुई भर्ती के रिकॉर्ड को नष्ट करने की स्वीकृति प्रदेश सरकार से मांगी जा रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरियों में गड़बड़ी, क्लीन चिट देते हैं सीएम

Rajeev Bindal Statement On BJP ChargeSheet.

प्रदेश में शायद ही ऐसी कोई भर्ती हुई हो जिसमें कोई कंट्रोवर्सी न हुई हो। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी करने से पूर्व मंत्रीगण अपने आफिस के रिकार्डों को भी चेक कर लें कि कहीं उनके कार्यालयों से चिटों पर नौकरियों पर रखे जाने सिफारिशें तो नहीं की गई हैं।

भाजपा के पास निश्चित तौर पर सबूत हैं, पर कांग्रेस राज में व्यवस्था ऐसी है कि एक तो जांच होती ही नहीं है और अगर किसी मामले में जांच होती भी है तो उसके पूरा होने से पूर्व ही मुख्यमंत्री क्लीन चिट दे देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed