फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajeev Bindal said Abuse of power will not last long, reins will be tightened

HP Politics: राजीव बिंदल बोले- सत्ता का दुरुपयोग लंबे समय तक नहीं चलेगा, कसी जाएगी नकेल

Mon, 08 Jul 2024 05:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jul 2024 05:50 PM IST
सार

हिमाचल विधानसभा में भाजपा की संख्याबल बढ़ेगा और कांग्रेस की नाक में नकेल डालकर कांग्रेस को कसा जाएगा।

विज्ञापन
Rajeev Bindal said Abuse of power will not last long, reins will be tightened
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने घर-घर संपर्क अभियान कर देहरा में कहा कि सत्ता का दुरुपयोग लंबे समय तक नहीं चलेगा। हिमाचल विधानसभा में भाजपा की संख्याबल बढ़ेगा और कांग्रेस की नाक में नकेल डालकर कांग्रेस को कसा जाएगा।
विज्ञापन


दावा किया कि भाजपा इन तीनों उपचुनाव में जीत हासिल करेगी, क्योंकि जनता को हिमाचल में तानाशाही सरकार पसंद नहीं है। भाजपा ने हमेशा हिमाचल की प्रगति एवं विकास के लिए काम किया है, हिमाचल में करोड़ों के काम किए हैं, पर कांग्रेस सरकार ने तो प्रदेश में चल रहे कामों को भी बंद कर दिया।
विज्ञापन


इस सरकार ने पूरे प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया। अब चुनाव के समय विकास की रोशनी के झूठे वायदे कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार डरा-धमकाकर वोट हासिल करना चाहती है और उसमें यह असफल रहेगी। यह सरकार केवल मात्र भ्रष्टाचार और माफिया राज को बढ़ावा देने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री बताएं कि भ्रष्टाचार के मामलों पर वह और उनका मित्रमंडल चुप क्यों है ? 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव के नतीजों के बाद हार के सरदार बनेंगे जयराम : अवस्थी
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हार के सरदार बनेंगे। सोमवार को जारी बयान में अवस्थी ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में भाजपा बुरी तरह से पराजित होने वाली है। जनता ने कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का मन बना दिया है। अवस्थी ने कहा कि भाजपा व नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने षड्यंत्र रचकर कांग्रेस की सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया था।

इसके चलते आज प्रदेश की जनता पर उपचुनाव थोपे गए हैं। जयराम ने पहले प्रदेश को कर्ज में डुबोकर जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया। उसके बाद धनबल से जनबल को गिराने का षड्यंत्र रचा। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ की जनता इन तीनों अहंकारी भाजपा प्रत्याशियों को मुंहतोड़ जवाब देगी। कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनता से किए वायदों को पूरा किया है। साथ ही प्रदेश को आर्थिक रूप से भी मजबूत किया है। भाजपा के सत्ता में आने के सपने मुंगेरीलाल के जैसे होने वाले हैं, जो कभी पूरे नहीं होने वाले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed